फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स और पिता जेमी के बीच कानूनी विवाद का हुआ अंत, पॉप गायिका को मिली पूरी आजादी

Sat, 27 Apr 2024 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Apr 2024 02:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Britney Spears and Her Father Settle Dispute Over Jamie legal fees and his management During Conservatorship
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

मशहूर अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पिता जेमी स्पीयर्स के बीच वर्षों पुराना कानूनी विवाद सुलझ गया है। इसी के साथ ब्रिटनी को अपने जीवन पर पूरा अधिकार भी मिल गया है और अपने पिता की 'कंजरवेटरशिप' से भी आजादी मिल गई है। 'कंजरवेटरशिप' को लेकर दोनों के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। इस विवाद का आधार यह था कि 'कंजरवेटरशिप' यानि बेटी ब्रिटनी स्पीटर्स के संरक्षक रहते हुए उनके पिता जेमी ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। ऐसे आरोप खुद ब्रिटनी ने पिता पर लगाए थे। हालांकि, अब मामला सुलझ गया है।

Britney Spears and Her Father Settle Dispute Over Jamie legal fees and his management During Conservatorship
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

न्यूयॉर्क टाइम्स एक रिपोर्ट के मुताबिक पिता और पुत्री ने 25 अप्रैल को लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में मामला सुलझा लिया है। ब्रिटनी के पिता जेमी की कानूनी फीस और गायिका के वित्तीय प्रबंधन को लेकर मामला सुलझ गया है।  एडवोकेंट मैथ्यू एस. रोसेनगार्ट के नेतृत्व में ब्रिटनी की कानूनी टीम गायिका को अपने पिता के कानूनी बिलों का भुगतान करने से आजादी दिलाने के लिए लड़ रही थी। ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर आरोप था कि उन्होंने ब्रिटनी के 'संरक्षक' के रूप में कथित तौर पर उन्होंने अधिकारों का दुरुपयोग किया था। मालूम हो कि जेमी सितंबर 2019 तक ब्रिटनी के संरक्षक रहे। इस दौरान उन्होंने खुद को छह मिलियन यानी 50 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।

Britney Spears and Her Father Settle Dispute Over Jamie legal fees and his management During Conservatorship
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

ब्रिटनी का अपने पिता के साथ यह विवाद 2021 में सामने आया। उन्होंने 23 जून 2021 को लॉस एंजिल्स की एक अदालत में जज के सामने बताया कि उन्हें 'अघात' दिया गया था और उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया था। उनके संरक्षकों ने उनके सभी अधिकार छीन लिए, जिसमें उनके पिता भी शामिल थे। सिंगर ने कहा था, 'मुझे बस मेरा जीवन वापस चाहिए'।
Nayak: 'नायक' में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

विज्ञापन
विज्ञापन
Britney Spears and Her Father Settle Dispute Over Jamie legal fees and his management During Conservatorship
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

फिलहाल, बाप-बेटी के बीच की कानूनी जंग खत्म हो गई है। हालांकि, ब्रिटनी और उनके पिता के बीच किन शर्तों पर समझौता हुआ है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, जारी किए गए एक बयान में एडवोकेट रोसेनगार्ट ने कहा कि ब्रिटनी को आखिरकार पूरी तरह से आजादी मिल गई है, जैसा कि वह चाहती थीं'। वकील ने आगे कहा कि ब्रिटनी को मिली इस स्वतंत्रता के बाद अब उन्हें अदालत के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। साथ ही कहा, 'इस मामले में ब्रिटनी स्पीयर्स का प्रतिनिधित्व करना, उनका बचाव करना हमारे लिए सम्मान की बात रही है'।
aron Sorkin: ‘द सोशल नेटवर्क’ का बनेगा सीक्वल! एरोन सॉर्किन फेसबुक को मानते हैं अमेरिका में हुए दंगों का दोषी

विज्ञापन
Britney Spears and Her Father Settle Dispute Over Jamie legal fees and his management During Conservatorship
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

'कंजरवेटरशिप' खत्म होने के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स ने संस्मरण लिखा। 'द वूमन इन मी' नाम के इस संस्मरण की 20 लाख से ज्यादा प्रतियां बिकीं। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक भी जारी किया था। हालांकि, फिलहाल ब्रिटनी का कहना है कि संगीत उनकी प्राथमिकता नहीं है। जब खबरें आई थीं कि ब्रिटनी की टीम उन्हें एक एल्बम के लिए प्रेरित कर रही है, तो गायिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्पष्ट करते हुए लिखा था, 'वे कहते रहते हैं कि मैं एक नया एल्बम बनाने की इच्छुक हूं, लेकिन मैं की दुनिया में कभी नहीं लौटूंगी'।
Priyanka Chopra: निक की संस्कृति अपनाने में प्रियंका को लगा था वक्त! बोलीं- हम भारतीय सबसे अलग होते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed