😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jeetendra Govinda Sonu Nigam Talat Aziz At Celebration Honoring The Balasaheb Thackeray 98 Birth Anniversary
{"_id":"65b08ad841b7f62a2b0a733c","slug":"jeetendra-govinda-sonu-nigam-talat-aziz-at-celebration-honoring-the-balasaheb-thackeray-98-birth-anniversary-2024-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bal Thackeray: बाल ठाकरे की जयंती मनाने इकट्ठा हुए सितारे, गोविंदा-जितेंद्र ने बताया महान व्यक्ति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bal Thackeray: बाल ठाकरे की जयंती मनाने इकट्ठा हुए सितारे, गोविंदा-जितेंद्र ने बताया महान व्यक्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:39 AM IST
सार
बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जितेंद्र, गोविंदा, सोनू निगम, तलत अजीज और स्मिता ठाकरे समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
बाल ठाकरे की जयंती कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की मंगलवार, 23 जनवरी को 98वीं जयंती थी। इस मौके पर की दिग्गजों ने उन्हें याद किया। उनकी जयंती पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें याद कर नमन किया। उनकी जयंती के सम्मान में मुंबई में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
बाल ठाकरे की जयंती कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जितेंद्र, गोविंदा, सोनू निगम, तलत अजीज और स्मिता ठाकरे समेत कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जितेंद्र समेत कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और मुक्ति फाउंडेशन की संस्थापक स्मिता ठाकरे ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। बाला साहेब को याद करते हुए उनकी बहु स्मिता ठाकरे ने कहा कि साहब के साथ बहुत सारी यादें हैं। हमने भी काफी वक्त उनके साथ गुजारा है।'
बाल ठाकरे की जयंती कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, जितेंद्र ने कहा, 'आज हम सब यहां बाला साहेब को याद कर रहे हैं। मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझता हूं कि मेरा पूरा जीवन उस मिट्टी में गुजरा, जिस मिट्टी को बाला साहब ने अपनी मुट्ठी में बांधकर रखा। वो इस मिट्टी के लिए ही जीये। अपनी पुरी जिंदगी उन्होंने इस मिट्टी को दे दी।'
4 of 5
बाल ठाकरे की जयंती कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके बाद गोविंदा ने बाल ठाकरे को याद कर कहा, 'हम सब खुशकिस्मत हैं, जो ऐसे देविक और दिव्य आत्मा व्यक्ति की सेवा करने का अवसर मिला। उन्हें लेकर जो एहसास है वह शब्दों में बयां नहीं हो सकता। जो लोग देविक और दिव्य आत्मा हैं, जिस नाम की सीढ़ी से पीढ़ियां आगे निकलती है और जिसका ऐश्वर्य कभी खत्म नहीं होता। इस राज्य में कई ऐसे नेता हैं, जो आपकी वजह से सीएम हुए, राज कर पाए। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जो ताक है, उसे पूरी दुनिया तक अगर किसी ने पहुंचाया है, तो वो आदरणीय बाला साहेब ठाकरे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
बाल ठाकरे की जयंती कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा तलत अजीज और सोनू निगम ने भी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रशंशा की और कहा कि वे बहुत ही महान व्यक्ति थे। स्मिता ठाकरे ने बाद में सभी सेलेब्स का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल उड़ाया और अवॉर्ड दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X