बिग बॉस 17 तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज समझाते और फटकार भी लगाते हैं। इस भूमिका के लिए चैनल की ओर से सलमान को एक मोटी रकम दी जाती है। यही नहीं, बहुत से भारतीय सितारे भी बिग बॉस के अलग-अलग संस्करणों के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं। आइए जानते हैं...
Bigg Boss: बिग बॉस के लिए करोड़ों की रकम वसूल करते हैं ये सितारे, सबसे ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हर हफ्ते वे वीकएंड के वार पर शो में आते हैं और कंटेस्टेंट्स के पूरे सात दिनों के रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से उनकी तारीफ और क्लास लगाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने इस सीजन के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अगर प्रति एपिसोड का हिसाब लगाया जाए तो वे एक एपिसोड के 12 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
कमल हासन साउथ से सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। विक्रम की सफलता के बाद कमल जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्मों के अलावा वे टीवी पर भी सक्रिय हैं। बिग बॉस के तमिल संस्करण की वे मेजबानी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजन 7 के लिए उन्होंने 130 करोड़ की फीस वसूली है।
मोहनलाल को उनके फैंस प्यार से कंप्लीट एक्टर कहकर पुकारते हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। छोटे पर्दे पर भी उनका खूब जलवा देखने को मिलता है। वे बिग बॉस मलयालम शो को होस्ट करते हैं। पांचवें सीजन के लिए अभिनेता को शो के मेकर्स ने 18 करोड़ का भुगतान किया था।
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में नागार्जुन की भी गिनती होती है। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वे भी बिग बॉस शो को होस्ट करते हैं। जानकारी के अनुसार बिग बॉस तेलुगु 7 के लिए उन्हें 15-20 करोड़ रुपये दिए गए थे।

कमेंट
कमेंट X