बिग बॉस 17 तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज समझाते और फटकार भी लगाते हैं। हालांकि, इन सब के बीच कई कंटेस्टेंट को उनके खराब गेम की वजह से बेघर भी कर दिया जाता है। अब सोशल मीडिया बिग बॉस 17 के विनर के लिए मुनव्वर के नाम पर मुहर लग रही है। इसके साथ ही कॉमेडियन के फैंस ने एक नई पहल भी की है। आइए जानते हैं क्या।
Bigg Boss 17: मुनव्वर के फैंस भी चले एल्विश की चाल, बिग बॉस जीतने के लिए उतरे सड़क पर, शुरू की यह अनोखी पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 17 ने ग्रैंड फिनाले से एक सप्ताह पहले अपने सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक विक्की जैन को अलविदा कह दिया है। विक्की के एलिमिनेशन के बाद अब मुनव्वर, अंकिता, अभिषेक, मन्नारा और अरुण ही घर में बचे हैं और यही पांच बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में मुनव्वर के फैंस सड़क पर उतर कर कॉमेडियन के लिए वोट मांग रहे हैं। बता दें कि मुनव्वर के फैंस गरीब बच्चों को खाना खिला रहे हैं और फूड पैकेट्स में वोट फॉर मुनव्वर लिख रहे हैं। एक तरफ तो यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने इस गेम कहते हुए शो जीतने के लिए पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
एक यूजर ने लिखा, 'यह लोग दो चेहरों वाले होते हैं। इनको सब पता होता है कि कब क्या करना है। मुनव्वर फाइनल में चला गया तो अब उसके लोग सड़क पर यह नाटक कर रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एल्विश यादव ने भी ऐसे ही दर्शकों को मुर्ख बनाया था, लेकिन अब हमें पता है कि हमें किसे वोट करना है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने तो कॉमेडियन को उनका कैरेक्टर ठीक करने की भी नसीहत दे डाली।
बता दें कि पिछले दिनों बिग बॉस के घर से आयशा खान भी एलिमिनेट हो गई हैं और घर से बाहर निकलते ही जब उनसे पूछा गया कि वे किसे विनर के रूप में देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि अभिषेक और अंकिता जी दोनों में से कोई भी विनर बन सकता है। दोनों मेरे दिल के बेहद करीब हैं।
Siddharth Anand Report Card: 'फाइटर' में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

कमेंट
कमेंट X