{"_id":"68f10a3f462fffaa8c0a1cae","slug":"kantara-chapter-1-box-office-collection-day-15-total-earning-rishab-shetty-film-2025-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 15वें दिन बिगड़ा 'कांतारा चैप्टर 1' का खेल? वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म को पछाड़ने को तैयार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या 15वें दिन बिगड़ा 'कांतारा चैप्टर 1' का खेल? वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म को पछाड़ने को तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:37 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज से अब तक अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
पिछले 14 दिनों से फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है। फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बेहतरीन फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
कांतारा चैप्टर 1 मूवी रिव्यू
- फोटो : X
15वें दिन का कलेक्शन
पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ रुपये कमाए। 15वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 5.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 481.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी है शानदार
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया है बल्कि इसने वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कमाई के मामले में यह फिल्म इस साल दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर '809' करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'छावा' पहले नंबर पर है।
4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को चटाई धूल
साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे यह फिल्म नहीं टिक पाई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली इस फिल्म ने 15वें दिन महज 54 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म की कुल कमाई 54.64 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ऋषभ शेट्टी हैं निर्देशक और लेखक
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा है और इसका निर्देशन किया है। ऋषभ शेट्टी के अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम अहम किरदार में हैं। इसमें भारतीय परंपरा और संस्कृति दिखाई गई है। दर्शकों को इसके एक्शन सीन और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।