सब्सक्राइब करें

सलमान से लेकर शाहरुख तक, कई सुपरस्टार्स के साथ पंकज धीर ने किया काम; इन फिल्मों में निभाए थे यादगार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Pankaj Dheer Films: 'महाभारत' फेम पंकज धीर ने कई टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में काम किया है। आइए उनके किरदार के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Pankaj Dheer Work with salman khan and Shah Rukh Khan in This films
शाहरुख खान, सलमान खान, पंकज धीर - फोटो : फेसबुक
टीवी के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया। धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभा कर वह मशहूर हुए। उनके इस किरदार को इतना पसंद किया गया कि किताबों में उनकी तस्वीरें छपीं और कई जगहों पर उनके मंदिर बनाए गए। टीवी में काम करने के अलावा पंकज धीर ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
Pankaj Dheer Work with salman khan and Shah Rukh Khan in This films
सनम बेवफा - फोटो : फेसबुक
सनम बेवफा
साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' में पंकज धीर ने जुबेर खान का किरदार निभाया। इस फिल्म में चांदनी भी थीं। इसका निर्देशन सावन कुमार टाक ने किया था। महज 90 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Dheer Work with salman khan and Shah Rukh Khan in This films
सड़क - फोटो : फेसबुक
सड़क
साल 1991 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म सड़क में पंकज धीर ने इंस्पेक्टर ईरानी की भूमिका निभाई थी। पुलिस की भूमिका में पंकज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट भी थीं। इस फिल्म की लागत 2.70 करोड़ रुपये थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
 

कौन थे पंकज धीर? इनके नाम पर बने हैं मंदिर, फैंस करते हैं पूजा; इन फिल्मों-सीरियल में किया काम

Pankaj Dheer Work with salman khan and Shah Rukh Khan in This films
बादशाह - फोटो : फेसबुक
बादशाह
साल 1999 में शाहरुख खान की एक फिल्म 'बादशाह' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंकज धीर ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर खन्ना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना भी थीं। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। 11 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 31.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Pankaj Dheer Work with salman khan and Shah Rukh Khan in This films
तुमको न भूल पाएंगे - फोटो : फेसबुक
तुमको न भूल पाएंगे
सलमान खान और सुष्मिता सेन की अदाकारी वाली फिल्म 'तुमको न भूल पाएंगे' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज धीर ने शिव प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी कामयाब रही थी। 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.89 करोड़ रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed