{"_id":"68ef061ecf6693344c0f838c","slug":"kantara-chapter-1-vs-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-box-office-collection-on-tuesday-2025-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार 'कांतारा चैप्टर 1'! 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
500 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार 'कांतारा चैप्टर 1'! 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:55 AM IST
सार
Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा कायम है। आइए जानते हैं 'दे कॉल हिम ओजी', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में चल रही सभी फिल्मों पर भारी रही। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' की भी धीमी रफ्तार से कमाई जारी है। आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
कांतारा चैप्टर 1
13वें दिन भी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 465.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई अगर इसी तरह से जारी रही तो जल्द ही यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में वीकएंड पर उछाल आया था। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने 13 दिनों में 52.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ हैं।
4 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की कमाई तीसरे हफ्ते में काफी कम हो गई थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बार फिर इसकी कमाई घटी है। मंगलवार को फिल्म ने 49 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह इस फिल्म ने 20 दिनों में कुल 191.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में तीसरे हफ्ते के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आया। इसके बाद फिर इस फिल्म की कमाई घटी है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 49 लाख रुपये रहा। 26 दिनों में इस फिल्म ने 113.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।