{"_id":"68eb1303d21769ef6a0525f7","slug":"kantara-chapter-1-vs-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-box-office-collection-on-saturday-2025-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में फिर आई तेजी, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में फिर आई तेजी, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:02 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों की कमाई घट गई थी। शनिवार को इन फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई है। आइए जानते हैं शनिवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से कैसा रहा?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' चल रही हैं। शुक्रवार तक इन फिल्मों की कमाई में गिरावट आ गई थी। शनिवार को सभी फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
कांतारा चैप्टर 1
साउथ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई और इसने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 396.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को वीकएंड का फायदा मिला है। दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म की अब तक कुल कमाई 43.10 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को भी वीकएंड का फायदा मिला है। शुक्रवार को फिल्म ने 83 लाख रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई 1.23 करोड़ रुपये हो गई। 17 दिनों में इस फिल्म ने कुल 189.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के बाद इसकी कमाई घटी है।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की बात करें तो इसे भी वीकएंड पर बूस्ट मिला है। शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये हो गई। इस फिल्म ने 23 दिनों में कुल 111.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।