सब्सक्राइब करें

Trending Today: अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाइयां, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सेलेब्स का मेला; पढ़ें बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 11 Oct 2025 09:07 PM IST
सार

Entertainment News in Hindi: सदी के महानायक का आज जन्मदिन है। ऐसे में कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसके अलावा अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है। जानें ऐसे ही एंटरटेनमेंट जगत की आज की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन
amitabh bachchan birthday filmfare awards 2025 shahrukh khan sonakshi sinha
ट्रेंडिग टुडे - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में कई ऐसी खबरें रहीं जो दिनभर सुर्खियों में रहीं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सितारों की ओर से मिली बधाइयों से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग तक, कई खबरों पर लगातार चर्चा होती रही। वहीं गुजरात में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन भी किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 बड़ी खबरों के बारे में।

 
Trending Videos
amitabh bachchan birthday filmfare awards 2025 shahrukh khan sonakshi sinha
अमिताभ बच्चन - फोटो : X
सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन को बर्थ डे पर किया विश
अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। वह कई लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, साउथ एक्टर प्रभास के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
 

पूरी खबर यहां पढ़ें: काजोल ने बताया रॉकस्टार, मनोज बाजपेयी की बने इंस्पिरेशन; सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन को बर्थ डे पर किया विश
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan birthday filmfare awards 2025 shahrukh khan sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
दीपिका की हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच अबू धाबी पहुंचीं सोनाक्षी
दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अबू धाबी पहुंचे हैं। दोनों ने अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जोड़ा मस्जिद में टहल रहा है। सोनाक्षी के मुताबिक उन्हें यहां सुकून मिला है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)




पूरी खबर यहां पढ़ें: दीपिका की हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच अबू धाबी पहुंचीं सोनाक्षी, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
 
amitabh bachchan birthday filmfare awards 2025 shahrukh khan sonakshi sinha
पवन सिंह और ज्योति सिंह
पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ
बीते रोज पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार मनाया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। देशभर के कई कलाकारों के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी करवा चौथ मनाया और व्रत रखा। खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। 

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने यह त्योहार अकेले ही मनाया है। उन्होंने अकेले ही चांद देखा और व्रत तोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए ज्योति ने लिखा 'पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।'

वहीं इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट पवन सिंह ने की है। इस पोस्ट में एक फोटो भी है, जिसमें वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ हैं। इसी पोस्ट में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े का असल कारण साझा कर रहे हैं। पवन सिंह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)




पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की’, पत्नी से विवाद के बीच पवन सिंह ने की पोस्ट; फैंस ने किया रिएक्ट

पूरी खबर यहां पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ, खेसारी लाल यादव बोले- 'अपनी चंदा के साथ देखा चांद'

 

विज्ञापन
amitabh bachchan birthday filmfare awards 2025 shahrukh khan sonakshi sinha
हार्दिक पंड्या और जैस्मीन वालिया - फोटो : इंस्टाग्राम@hardikpandya93, jasminwalia
हार्दिक पांड्या ने कंफर्म किया माहिका के साथ रिश्ता!
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से मात्र कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक स्टोरी में क्रिकेटर ने काले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जबकि माहिका शर्मा सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेटर उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस के मन में आए कई सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। इसलिए नेटिजंस इसे रिश्ते की आधिकारिक घोषणा मान रहे हैं। 



पूरी खबर यहां पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने कंफर्म किया माहिका के साथ रिश्ता! मालदीव्स वेकेशन से शेयर कीं ऐसी तस्वीरें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed