सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sanjay Dutt: जन्मदिन पर पत्नी मान्यता और बेटी त्रिशाला ने लुटाया संजय दत्त पर प्यार, खास अंदाज में दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 29 Jul 2024 09:57 AM IST
सार

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता को विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। वीडियो में दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। मान्यता ने वीडियो साझा कर संजय के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Maanayata Dutt and Trishala shower love on Sanjay Dutt on his birthday See Here Her Social Media Post
संजय दत्त, मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बेटी त्रिशाला दत्त ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Trending Videos
Maanayata Dutt and Trishala shower love on Sanjay Dutt on his birthday See Here Her Social Media Post
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@maanayata

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता को विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। वीडियो में दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। मान्यता ने वीडियो साझा कर संजय के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मुबारक हो मेरे जीवन साथी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maanayata Dutt and Trishala shower love on Sanjay Dutt on his birthday See Here Her Social Media Post
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@maanayata

मान्यता दत्त अभिनेता टैग करते हुए आगे लिखा, 'मेरे सबसे मजबूत और जीवन समर्थन प्रणाली से भरपूर। आपकी आंतरिक रोशनी सभी मुश्किलों पर हावी हो जाती है। किसी भी कठिनाइयों और चुनौतियों पर काबू पा लेती है। आपमें निस्वार्थ और बिना शर्त प्यार करने की क्षमता है। इसे ऐसे ही बनाए रखें। आप न केवल मेरे लिए बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी अनमोल और खास हैं, जो आपको पूरे दिल से प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं। हमेशा चमकते रहो। बहुत सारा प्यार।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata)


Maanayata Dutt and Trishala shower love on Sanjay Dutt on his birthday See Here Her Social Media Post
संजय दत्त और त्रिशाला दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता की बेटी त्रिशाला दत्त ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें संजय दत्त डीजे बने हुए गए दिख रहे हैं। त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा, 'आई लव यू पॉप्स हैप्पी बर्थडे।' 

विज्ञापन
Maanayata Dutt and Trishala shower love on Sanjay Dutt on his birthday See Here Her Social Media Post
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। इनमें 'घुडचढ़ी', 'डबल ईस्मार्ट', 'वेलकम टू द जंगल' आदि शामिल हैं। दर्शकों को उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आज उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए पीवीआर आईनॉक्स ने उनकी फिल्म सुपरहिट फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है। 

Anup Jalota: शिष्या के प्यार में पड़े, कोरस गायक से भजन सम्राट तक का सफर, कुछ ऐसी है अनूप जलोटा की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed