सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा में साउथ के सितारों का भी लगेगा जमावड़ा, ये सुपरस्टार करेंगे शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Chiranjeevi Ram Charan Prabhas Dhanush Jr NTR invited for Ayodhya Ram Mandir Pran Prathishtha
साउथ सुपरस्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस मौके पर अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। इसमें मनोरंजन और सिनेमा जगत के सितारे भी शामिल है। बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय स्टार्स को भी राम मंदिर के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि साउथ सिनेमा के किन-किन सितारों राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित किया गया है। 

Trending Videos
Rajinikanth Chiranjeevi Ram Charan Prabhas Dhanush Jr NTR invited for Ayodhya Ram Mandir Pran Prathishtha
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारत सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। साथ ही उनके पिता चिरंजीवी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। वहीं, कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत को भी इस समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। असल जिंदगी में भी रजनीकांत एक आध्यात्मिक व्यक्ति माने जाते हैं, जो अक्सर अपने काम से समय निकालकर आध्यात्मिक विश्राम के लिए हिमालय जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Chiranjeevi Ram Charan Prabhas Dhanush Jr NTR invited for Ayodhya Ram Mandir Pran Prathishtha
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम अभिनेता मोहनलाल को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, वे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे की नहीं इस पर अभी संशय बनी हुआ है। क्योंकि, वर्तमान में वे अपनी आगामी फिल्म 'मलाइकोट्टई वालिबन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, कंतारा सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी भी इस ऐतिहासिक समारोह में आमंत्रित होने सितारो में से एक हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया साझा की थी। निमंत्रण मिलने की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं इसके लिए आभारी हैं। इस अवसर पर मेरा दिला कृतज्ञता से भर गया है'।
BMCM: बड़े मियां छोटे मियां के गाने में दिखेगी जॉर्डन की झलक, बॉस्को समेत स्टारकास्ट ने भरी उड़ान

Rajinikanth Chiranjeevi Ram Charan Prabhas Dhanush Jr NTR invited for Ayodhya Ram Mandir Pran Prathishtha
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सलार से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले सुपरस्टार प्रभास भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभास को भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। सलार से पहले प्रभास ने फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। प्रभास के अलावा अभिनेता धनुष को भी श्री राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित किया गया है। वह अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर चर्चा में हैं। 
Main Atal Hoon: बड़े अटल की कहानी देखने पहुंचे छोटे परदे के ‘नन्हे अटल’, बोले, ‘मैं एक दिन पंकज त्रिपाठी से...’

विज्ञापन
Rajinikanth Chiranjeevi Ram Charan Prabhas Dhanush Jr NTR invited for Ayodhya Ram Mandir Pran Prathishtha
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबके के अलावा जूनियर एनटीआर को भी इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, वे अपनी आगामी फिल्म 'देवारा' की शूटिंग के चलते इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, गौरतलब है कि 'देवरा' 5 अप्रैल को रिलीज होगी।
'रामायण' के लक्ष्मण ने 22 जनवरी को बताया ऐतिहासिक दिवस, बोले- बहुत विशाल हृदय वाला है सनातन धर्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed