फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: काम पर लौटे सैफ अली खान, डबिंग स्टूडियो के बाहर हुए स्पॉट; अभिनेता के जिम्मे कुल नौ फिल्में

Fri, 14 Feb 2025 06:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 06:51 PM IST
सार

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान हमले के बाद अब काम पर लौट चुके हैं। अभिनेता को डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। आइए जानते हैं सैफ अली खान के जिम्मे कौन-कौन सी फिल्में हैं…
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan spotted at dubbing studio actor have nine movies in pipeline check details
सैफ अली खान डबिंग स्टूडियो के बाहर हुए स्पॉट - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद पर हुए हमले के 29 दिनों बाद अभिनेता सैफ अली खान लगता है काम पर लौट आए हैं। अभिनेता को शुक्रवार को डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह एक दम फिट नजर आए। सैफ ने स्टूडियो में जाने के लिए खुद को कुर्ता पाजामा और काले चश्में में स्टाइल किया था। अभिनेता पर हुए हमले की जांच अभी भी चल रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।


सैफ के जिम्मे कुल नौ फिल्में
अभिनेता सैफ अली खान के आगामी फिल्मों की बात करें तो उनके पास हिंदी से लेकर साउथ तक कुल नौ फिल्में हैं। बॉलीवुड में अभिनेता के पास ‘गो गोवा गॉन 2’,  ‘रेस 4’, ‘शूटआउट एट भायखला’, ‘ज्वेल थीफ’ और प्रियदर्शन के साथ प्रोजेक्ट शामिल है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



यह खबर भी पढ़ें: Anthony Mackie: कौन हैं नए कैप्टन अमेरिका एंथनी मैकी? क्या है स्टीव रोजर्स से कनेक्शन


साउथ की इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा सैफ अली खान के पास साउथ की भी कई फिल्में हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर साउथ की फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। अभिनेता के साउथ की फिल्मों की बात करें तो वह साउथ ‘देवरा पार्ट 2’, ‘स्पिरिट’ और ‘क्लिक शंकर’ में नजर आएंगे। 


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie Review:आज रिलीज हुई है विक्की कौशल की छावा, आपको जाना चाहिए या नहीं यहां पढ़ें रिव्यू


कब और कैसे हुआ सैफ पर हमला?
सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ। उनके घर में एक अनजान शख्स चोरी के इरादे से घुसा, विरोध करने पर उसने अभिनेता पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में लहूलुहान अभिनेता लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनका इलाज हुआ। इस मामले में बांग्लादेश के निवासी आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से फेस रिकॉग्निशन भी करवाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed