आज शनिवार के दिन एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें पूरे दिन छाई रहीं। इनमें सलमान खान के कोर्ट में अपनी सफाई देने से लेकर रणदीप हुड्डा के फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करने तक की खबर की चर्चा रही। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से जुड़ी खबर भी पूरे दिन सुर्खियों में रही। पढ़िए आज की टॉप-5 खबरें…
Trending Today: सलमान खान ने दी कोर्ट में सफाई, रणदीप हुड्डा ने सुनाई गुड न्यूज; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Entertainment News In Hindi: शनिवार को मनोरंजन जगत की कई खबरें पूरे दिन चर्चा में रहीं। जानिए सलमान, दीपिका, रणवीर और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे क्यों रहे सुर्खियों में…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के वकील ने कोर्ट में दी सफाई
सलमान खान इन दिनों पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हैं। आज इस मामले में अभिनेता के वकील ने कोर्ट में सफाई देते हुए इस बात से पूरी तरह इंकार कर दिया कि सलमान खान ने पान मसाला का विज्ञापन किया है। सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अभिनेता ने पान मसाला का विज्ञापन नहीं, बल्कि इलायची का एड किया है। वो सिल्वर-कोटेड इलायची है, जो पान मसाला की कैटेगरी में नहीं आती। वकील ने आगे कहा कि इससे सलमान खान के खिलाफ शिकायत की बुनियाद कमजोर हो जाती है।
रणदीप हुड्डा के घर गूंजेगी किलकारी
रणदीप हुड्डा ने आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। तस्वीर में पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा 'प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।' कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई।
सनी देओल के रिश्तेदार बनेंगे रणवीर-दीपिका
धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार काफी दुखी है। हालांकि, इस बीच अब ऐसी चर्चाएं हैं कि देओल परिवार और दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह जल्द ही रिश्तेदार बनने वाले हैं। दरअसल, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण लंबे वक्त से सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं। सुनने में आया है कि जल्द ही रोहन और अनीशा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि अनीशा और रोहन की सगाई हो चुकी है। ऐसे में अगर ये रिश्ता होता है कि तो रणवीर-दीपिका सनी देओल के रिश्तेदार बन जाएंगे।
सलमान की हीरोइन का वीडियो वायरल, प्रेग्नेंसी के लगे कयास
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं। हाल ही में भूमिका का एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस भूमिका को पहचान तक नहीं पाए। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस भूमिका के प्रेग्नेंट होने के भी कयास लगा रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति और बच्चे के साथ दिख रही हैं। वीडियो को देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।