{"_id":"65180127951865ad0504f8ec","slug":"jawan-actor-vijay-sethupathi-to-sign-a-new-project-with-director-ponram-screenplay-to-be-written-by-vetrimaara-2023-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Sethupathi: जवान की सफलता के बाद सेतुपति की नई फिल्म पर आया अपडेट, पोनराम के साथ फिर काम करेंगे अभिनेता","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Sethupathi: जवान की सफलता के बाद सेतुपति की नई फिल्म पर आया अपडेट, पोनराम के साथ फिर काम करेंगे अभिनेता
तमिल अभिनेता विजय सेतुपति को आखिरी बार फिल्म 'जवान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी सराहना हो रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। इस फिल्म के बाद अभिनेता फिलहाल निर्देशक वेत्रिमारन के साथ अपनी फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 2' की शूटिंग कर रहे हैं।
इस बीच उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर अब नई चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदुथलाई के बाद अभिनेता एक बार फिर वेत्रिमारन के साथ एक नई फिल्म के लिए टीम बनाएंगे, लेकिन इसका निर्देशन पोनराम द्वारा किया जाएगा।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि फिल्म की पटकथा और संवाद वेत्रिमारन द्वारा लिखे जाएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विजय सेतुपति पहले ही निर्देशक पोनराम के साथ उनकी फिल्म 'डीएसपी' में काम कर चुके हैं। 'विदुथलाई' की बात करें तो इस फिल्म में सेतुपति ने एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट समूह के नेता वाथियार की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय सेतुपति की फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में विजय सेतुपति के साथ, सोरी, गौतम वासुदेव मेनन, राजीव मेनन और भवानी श्री ने अभिनय किया था। इसका संगीत इलैयाराजा ने तैयार किया था। फिल्म के दूसरे भाग में प्रकाश राज, मंजू वारियर के साथ-साथ पिछले कलाकार भी होंगे। उम्मीद है कि फिल्म में एक नेता के रूप में विजय सेतुपति के उत्थान और बलिदान को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
विजय सेतुपति
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी 'महाराजा', 'गांधी टॉक्स' और 'मेरी क्रिसमस' रिलीज का इंतजार कर रही हैं। वह अभिनेता अरुमुगाकुमार के साथ एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम 'वीजेएस 51' है। फिल्म की शूटिंग जून 2023 में पूरी की गई थी। इसे मलेशिया में फिल्माया गया है। इससे ज्यादा फिल्म को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।
Hanuman: शुरू हो रहीं बजरंग बली की ये पौराणिक कथाएं, छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक होगा जय हनुमान!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।