{"_id":"68efbbc0d20b4fd8cc0946f3","slug":"kantara-chapter-1-day-14-wednesday-box-office-collection-movie-soon-cross-500-crore-earning-2025-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार को भी छप्परफाड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को पछाड़ने की फिराक में ‘कांतारा चैप्टर 1’","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
बुधवार को भी छप्परफाड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ को पछाड़ने की फिराक में ‘कांतारा चैप्टर 1’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:51 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Day 14 Wednesday Box Office Collection: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में आज 14 दिन हो चुके हैं। जानिए, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है।
अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म 14 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ कदम बढ़ा रही है। इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी पीछे छोड़ दिया है। जानिए, अब तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में 14वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 14वें दिन भारत में 7.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 473.03 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। वीकएंड तक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस बात को संभव कर सकती है।
3 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड ‘छावा’ के कलेक्शन का पीछा कर रही है कांतारा चैप्टर 1’
फिल्म कांतारा चैप्टर 1’ इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुकी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 615 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘छावा’ फिल्म की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 809 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का खेल किया खत्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई। इस फिल्म का ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे बुरा हाल है। 14वें दिन जान्हवी और वरुण धवन स्टारर फिल्म ने 66 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 53.76 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ने का काम करती है। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष है, वहीं लोककथा का रोमांच भी है। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।