{"_id":"68ee5bfc6e5406e25f0d7cc6","slug":"kantara-chapter-1-box-office-collection-day-13-rishab-shetty-jayaram-rukmini-vasanth-gulshan-devaiah-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीक डेज में भी करोड़ों छाप रही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1', जानें 13वें दिन किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
वीक डेज में भी करोड़ों छाप रही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1', जानें 13वें दिन किया कितना कलेक्शन
Tue, 14 Oct 2025 08:02 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:02 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में पूरे 13 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। जानिए आज इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह 2022 की फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। आज 13वें दिन भी इस फिल्म का मंगल रहा। यह 500 करोड़ क्लब से अब सिर्फ चंद कदम दूर है। जानिए आज का कारोबार...
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' का अब तक का कलेक्शन
'कांतारा-2' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 337.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 9वें दिन 22.25 करोड़ रुपये और 10वें दिन 39 करोड़ रुपये की कमाई की। 11वें दिन फिल्म ने 39.75 करोड़ रुपये और 12वें दिन 13.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब आज 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

'कांतारा चैप्टर 1' का आज का कलेक्शन
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1', 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। sacnilk के अनुसार, आज मंगलवार को 13वें दिन फिल्म ने 8.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 460.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1', 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। sacnilk के अनुसार, आज मंगलवार को 13वें दिन फिल्म ने 8.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 460.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। ऋषभ के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार में हैं।

'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में मुकाबला
'कांतारा चैप्टर 1' के साथ ही 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई थी। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने आज 13वें दिन महज 79 लाख रुपये की कमाई की है। वरुण धवन और जान्हवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 51.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो 'कांतारा-2' के मुकाबले काफी कम है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को लगाया गले, 'दिलबर की आंखों का' गाने की सफलता की दी बधाई