{"_id":"68dbf4228fc52d899a0b4f22","slug":"og-starring-pawan-kalyan-movie-day-6-tuesday-box-office-collection-total-earning-in-india-and-worldwide-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OG Day 6 Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल ‘ओजी’, मंगलवार को धीमा रहा कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
OG Day 6 Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल ‘ओजी’, मंगलवार को धीमा रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:46 PM IST
सार
Pawan Kalyan Movie OG Day 6 Collection: फिल्म ‘ओजी’ ने 6 दिन में आकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। मेकर्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 250 करोड़ से अधिक की कमाई की है। जानिए, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर यह कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ओजी' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ ने 21 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन से धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म को आज यानी मंगलवार को थिएटर में 6वां दिन है। जानिए, इसने आज कितनी कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो चुका है।
2 of 5
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
6वें दिन ‘ओजी’ का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘ओजी’ ने 6वें दिन 5.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म ने सोमवार को 7.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दिखी है।
150 करोड़ क्लब में शामिल ‘ओजी’
फिल्म ‘ओजी’ का कुल कलेक्शन मंगलवार को आकर 152.87 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने 6 दिन में ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म के मेकर्स के अनुसार तो ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है।
इमरान हाशमी ने भी चलाया अपना जादू
निर्देशन सुजीत की फिल्म ‘ओजी’ में पवन कल्याण का एक्शन चर्चा में है। साथ ही विलेन के रोल में इमरान हाशमी नजर आए हैं। इमरान हाशमी को भी नेगेटिव रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। ‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजस गंभीरा है, इसी का शॉर्ट फॉर्म OG फिल्म का टाइटल है। फिल्म में प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल निभाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओजी’ यूनिवर्स की भी हुई घोषणा
फिल्म के बढ़िया कलेक्शन के बीच अभिनेता पवन कल्याण ने ‘ओजी’ यूनिवर्स की घोषणा की है। हैदराबाद में हुई ‘ओजी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पवन कल्याण ने यह बात साझा की है। उनका कहना है कि ‘ओजी’ यूनिवर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बात से पवन कल्याण के फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।