फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OG Day 3 Collection: क्या वीकएंड पर भी बंपर कमाई कर सकी ‘ओजी’? जानिए पवन कल्याण की फिल्म का कलेक्शन

Sat, 27 Sep 2025 08:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:59 PM IST
सार

Pawan Kalyan Movie OG Day 3 Collection: आज साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में तीसरा दिन है। पहले दो दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की। क्या तीसरे यानी शनिवार को यह अपनी कमाई की रफ्तार को जारी रख सकी, जानिए?

विज्ञापन
They Call Him OG Starring Pawan Kalyan Film Day 3 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रिलीज से पहले फिल्म ‘ओजी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। यही क्रेज फिल्म की कमाई में भी नजर आ रहा है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। जानिए, वीकएंड पर पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है।  

They Call Him OG Starring Pawan Kalyan Film Day 3 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'ओजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तीसरे दिन ‘ओजी’ का कलेक्शन 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘ओजी’ ने तीसरे दिन 13.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। शनिवार होने के बावजूद फिल्म पहले दिन की कमाई को छू नहीं सकी है। फिल्म ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 

ये खबर भी पढ़ें: They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ
They Call Him OG Starring Pawan Kalyan Film Day 3 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'ओजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 
फिल्म ‘ओजी’ का कुल कलेक्शन शनिवार को 117.37 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म के मेकर्स के अनुसार तो ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड 154 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म का ग्रास कलेक्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
They Call Him OG Starring Pawan Kalyan Film Day 3 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'ओजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्शन से भरपूर है फिल्म ‘ओजी’
निर्देशन सुजीत की फिल्म ‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा है। पवन कल्याण का किरदार बुरे लोगों के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आता है। वह अपने परिवार, लोगों का रक्षक बनता है। फिल्म में पवन कल्याण के किरदार को बंदूक से लेकर तलवार के साथ एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजस गंभीरा है। इसी का शॉर्ट फॉर्म OG फिल्म का टाइटल है। 
विज्ञापन
They Call Him OG Starring Pawan Kalyan Film Day 3 Saturday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण और इमरान हाशमी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विलेन बनकर छा गए इमरान हाशमी 
फिल्म ‘ओजी’ में विलेन के रोल में इमरान हाशमी हैं। वह पर्दे पर जब आते हैं, छा जाते हैं। इमरान के अलावा फिल्म में प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे चर्चित साउथ एक्टर अहम किरदार निभा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed