{"_id":"68d2df285879ee6de90e22fc","slug":"demon-slayer-and-mirai-movie-day-12-tuesday-box-office-collection-2025-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Demon Slayer And Mirai: ‘मिराय’ की बढ़िया कमाई, लाखों में सिमटी ‘डेमन स्लेयर’;12वें दिन कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Demon Slayer And Mirai: ‘मिराय’ की बढ़िया कमाई, लाखों में सिमटी ‘डेमन स्लेयर’;12वें दिन कितना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:26 PM IST
सार
Demon Slayer And Mirai Movie Day 12 Box Office Collection: साउथ फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ अपनी अलग तरह की कहानी के कारण दर्शकों को पसंद आईं। जानिए, 12वें दिन में आकर इनका कलेक्शन कितना रहा?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। अब तक ‘मिराय’ करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। लेकिन ‘डेमन स्लेयर’ की रफ्तार थमने लगी है। जानिए, आज मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन दाेनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
फिल्म 'मिराय'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिराय’ का 12वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार साउथ फिल्म ‘मिराय’ ने 12वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 82.55 करोड़ रुपये हो चुका है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हाेने की कोशिश में है।
3 of 5
साउथ फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिराय से पिछड़ी गई ‘डेमन स्लेयर’
मंगलवार को ‘डेमन स्लेयर’ की कमाई लाखों में सिमटी गई। यह 12वें दिन कलेक्शन के मामले में ‘मिराय’ से पीछे रह गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने 12वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 63.91 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'मिराय', 'जॉली एलएलबी 3' और 'डेमन स्लेयर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘जॉली एलएलबी 3’ के कारण बढ़ा मुकाबला
पांच दिन पहले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई। इस फिल्म के आने से ‘डेमन स्लेयर’ और ‘मिराय’ के कलेक्शन में कमी आई है। मंगलवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई भी अब तक 65.50 कराेड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मिराय', 'जॉली एलएलबी 3' और 'डेमन स्लेयर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में दिखा एक्शन से लेकर कॉमेडी का तड़का
‘जॉली एलएलबी 3’ जहां कॉमेडी के जरिए सोशल मैसेज देती है। वहीं ‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ अपनी एक्शन के कारण दर्शकों को पसंद आ रही है। इन दाेनों फिल्मों की कहानी भी काफी हटकर है। साउथ फिल्म ‘मिराय’ में लीड रोल तेजा सज्जा ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।