साउथ फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ 12 सितंबर को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए आज सोमवार को 11वें दिन ‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ में से किसने ज्यादा कमाई की।
Mirai Demon Slayer: 'मिराय' की रफ्तार कायम, बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'डेमन स्लेयर', जानें सोमवार 11वें दिन की कमाई
Mirai Demon Slayer Box Office Collection: तेजा सज्जा की साउथ फिल्म 'मिराय' और जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिराय' का अब तक का कलेक्शन
'मिराय' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। तेजा सज्जा की इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 65.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 8वें दिन शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन शनिवार को 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने 10वें दिन रविवार को 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं फिल्म का आज सोमवार 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Kajol: 'पीछे हो जाओ.. थोड़ी जगह दो', मां तनुजा और बेटी न्यासा के साथ दिखीं काजोल, पैपराजी से की यह विनती
'मिराय' की आज की कमाई
sacnilk के अनुसार, कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिराय' ने 11वें दिन दूसरे सोमवार को 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तेजा सज्जा, श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 80.11 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
‘डेमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन
एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से अपनी कमाई की शुरुआत की। फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 53.4 तरोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 8वें दिन 1.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन 3.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने 10वें दिन 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का आज 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: चलती कार में पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आए जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने दिया अजीब रिएक्शन
‘डेमन स्लेयर’ की आज की कमाई
sacnilk के अनुसार, डार्क फैंटसी फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने आज सोमवार को 11वें दिन 57 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इस जापानी एनिमे फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 63.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म को कोयोहरू गोटोगे ने लिखा है। काना हंजावा के अलावा फिल्म में नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा ने अहम किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan: 'मेरे अब्बा' सोहा-सबा ने स्वर्गीय पिता मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर शेयर की तस्वीरें, लिखा नोट