फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirai: एक हफ्ते में ही फीका पड़ने लगा ‘मिराय’ का रंग, जानिए 7वें दिन की कितनी कमाई

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
सार

Mirai Movie Day 7 Box Office Collection: साउथ फिल्म 'मिराय' ने गुरुवार को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। तेजा सज्जा की इस फिल्म ने जितनी धमाकेदार शुरुआत की, वह एक हफ्ते में आकर ठंडी पड़ने लगी है। इस फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Teja Sajja Mirai Movie Day 7 Thursday Box Office Collection In India And WorldWide
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

साउथ इंडियन फिल्म ‘मिराय’ ने 13 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ खाता खोला था। 7वें दिन में आकर भी यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। लेकिन अब इसका कलेक्शन काफी कम हो गया है। जानिए, तेजा सज्जा की इस फिल्म ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है। 

Teja Sajja Mirai Movie Day 7 Thursday Box Office Collection In India And WorldWide
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मिराय’ का 7वें दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ ने सातवें दिन में आकर 2.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 63.91 करोड़ रुपये हो चुका है। जल्दी वीकएंड भी आएगा तो फिल्म ‘मिराय’ के कलेक्शन में कुछ इजाफा देखा जा सकता है। 

Teja Sajja Mirai Movie Day 7 Thursday Box Office Collection In India And WorldWide
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट वसूल कर चुकी है फिल्म 
कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में देखें तो यह फिल्म अपना बजट तो वसूल कर चुकी है। अब जितनी भी कमाई होगी, वह प्रॉफिट में शामिल होती जाएगी। देश ही नहीं विदेशों में भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस वक्त इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 96 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja Mirai Movie Day 7 Thursday Box Office Collection In India And WorldWide
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी
‘मिराय’ फिल्म में माइथोलॉजिकल स्टोरी से जोड़ते हुए एक योद्धा की कहानी दिखाई गई है। लीड रोल में तेजा सज्जा हैं। फिल्म में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं। ‘मिराय’ के डायरेक्टर कार्तिक गट्टमनेनी हैं। 
विज्ञापन
Teja Sajja Mirai Movie Day 7 Thursday Box Office Collection In India And WorldWide
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस फिल्म से है ‘मिराय’ की टक्कर
हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्मों से तो नहीं लेकिन जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ से मुकाबला है। जापानी एनिमे फिल्म ने भी भारत में रिलीज के 7वें दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म भी इन दिनों चर्चा में बनी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed