साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन इस बीच भी अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बीमारी का खुलासा किया था, जिसके बाद ही फैंस उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में, सामंथा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर गुस्सा जाहिर किया है, जिसमें अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सामंथा ने कहा है कि वह अभी तक जिंदा हैं मरी नहीं हैं।
Samantha: अपनी बीमारी पर गलत मीडिया रिपोर्ट्स देखकर फूटा सामंथा का गुस्सा, बोलीं- जिंदा हूं मरी नहीं हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जब से सामंथा की खराब तबीयत के बारे में फैंस को पता चला है तभी से हर कोई उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे आर्टिकल पब्लिश हुए, जिसमें सामंथा की तबीयत को गंभीर बताया गया। इस पर सफाई देते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि जैसा कि मैंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि कुछ दिन अच्छे हैं और कुछ बुरे हैं। मुझे यहां तक महसूस होता है कि एक और कदम उठाना आसान नहीं है। लेकिन पीछे मुड़कर देखती हूं तो आश्चर्य होता है कि मैं बहुत कुछ करके यहां तक पहुंची हूं। मैं यहां लड़ने आई हूं।
यह भी पढ़ें:- Neena Gupta: बिना शादी के मां बनने पर छलका नीना का दर्द, बोलीं- सोचा नहीं था ऐसे इंसान से प्यार होगा
इस इंटरव्यू में सामंथा ने बताया कि इस बीमारी से उन्हें जान का खतरा बिल्कुल नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं एक बात और साफ कर देना चाहती हूं। मैंने देखा है कि कई तरह के आर्टिकल्स में मेरी कंडीशन को जान का खतारा बताया जा रहा है। लेकिन मैं जिस स्थिति में हूं, उसमें मुझे जान का खतरा नहीं है। मैं अब तक मरी नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इस तरह की हैडलाइंस की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:- Alia-Ranbir: बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए आलिया-रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही 'यशोदा' में दिखाई देंगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सामंथा पहली बार स्क्रीन पर एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म तेलुगू के अलावा, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में 11 नवंबर के दिन रिलीज होगी।