{"_id":"636a18decb83f775f242d368","slug":"yashoda-fame-actress-samantha-ruth-prabhu-remembered-family-man-and-said-yes-i-am-to-do-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha: ‘हां, मैं बनी ही हूं एक्शन करने के लिए’, फिल्म यशोदा की रिलीज से पहले सामंथा को याद आया ‘फैमिली मैन'","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha: ‘हां, मैं बनी ही हूं एक्शन करने के लिए’, फिल्म यशोदा की रिलीज से पहले सामंथा को याद आया ‘फैमिली मैन'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के सुपरहिट गाने ‘ऊ अंटावा ऊ..’ में अपने हुस्न के जलवों बिखेरकर पैन इंडिया स्टार बन चुकीं अभिनेत्री समांथा की शोहरत का फायदा उनकी अगली फिल्म ‘यशोदा’ को मिलते दिख रहा है। इस फिल्म में सामंथा ने जबर्दस्त एक्शन किया है और इस बारे में बात चलने पर वह कहती हैं, ‘मुझे एक्शन करने में बहुत मजा आता है, हालांकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करने के लिए बनी हूं।’
2 of 4
यशोदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस के साथ अपने संघर्ष का हाल ही में खुलासा करने वाली अभिनेत्री सामंथा की अगली फिल्म ‘यशोदा’ को लेकर इन दिनों रोज कुछ न कुछ नया खुलासा हो रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता इसका पहला टीजर आने के बाद से ही बनी हुई है। और, इसके ट्रेलर ने हिंदीभाषी दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया है। गौरतलब ये है कि फिल्म ‘यशोदा’ से पहले सामंथा ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में भी अपना एक्शन अवतार दिखाया था। यहीं से सामंथा का उत्तर भारतीय दर्शकों में एक अलग आधार भी बनना शुरू हुआ।
3 of 4
यशोदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर यानिक बेन के साथ फिल्म ‘यशोदा’ में स्टंट करने वाली सामंथा इसके पहले यानिक के साथ 'द फैमिली मैन' में भी काम कर चुकी हैं। वह कहती हैं, ‘फिलम् ‘यशोदा’ के लिए शूटिंग का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा एक्शन सीक्वेंस ही थे। मुझे एक्शन करने में वास्तव में मजा आता है, हालांकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करने के लिए बनी हूं लेकिन अपने बारे में ही कुछ नया जानना काफी आश्चर्यजनक है। मैं एक्शन निर्देशक यानिक की आभारी हूं जो मेरे लिए एक महान मार्गदर्शक और संरक्षक रहे हैं। मुझे लगता है कि इस फिल्म का एक्शन बहुत अच्छे से शूट हुआ है और इसके बारे में अपने चाहने वालों की प्रतिक्रिया देखने के लिए मैं भी उत्सुक हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यशोदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘यशोदा’ के एक्शन में सामंथा मुक्केबाजी, किकबॉक्सिंग और जूडो के अलावा ब्राजीलियाई जुजित्सु और एमएमए के मिश्रण से भरे स्टंट करते दिखेंगी। ये फिल्म मूल रूप से तमिल और तेलुगू में शूट की गई है और इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है। मूल फिल्म के साथ ही हिंदी पट्टी में रिलीज होने वाली सामंथा की यह पहली फिल्म है। निर्देशकों हरि व हरीश की इस फिल्म में सामंथा के अलावा दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा आदि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।