Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
South Indian Actresses Who Worked in Bollywood Rashmika Mandanna Tamannaah Bhatia Nayanthara Samantha
{"_id":"692abc61c82e78e157061d05","slug":"south-indian-actresses-who-worked-in-bollywood-rashmika-mandanna-tamannaah-bhatia-nayanthara-samantha-2025-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक, साउथ की इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से जीता बॉलीवुड के दर्शकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक, साउथ की इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से जीता बॉलीवुड के दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:06 PM IST
सार
South Indian Actresses in Bollywood: बॉलीवुड ने साउथ की कई अभिनेत्रियों को मौका दिया है। आज ये अभिनेत्रियां इतनी मशहूर हो गई हैं कि वह शोहरत के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की बराबरी करती हैं।
भारत एक ऐसा देश है जहां पर प्रतिभा की कद्र की जाती है। इसका एक उदाहरण है साउथ अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में काम करना। साउथ की कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड के दर्शकों का दिल जीता है। अब वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इस खबर में हम साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्हें हिंदी पट्टी के दर्शक खूब पसंद करते हैं।
2 of 6
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साल 2023 में फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से इस तरह पहचान बना ली है, मानो वह शुरू से ही बॉलीवुड में काम करती रही हों। बॉलीवुड में डेब्यू के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए भाषा बाधा नहीं बनती है।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया को हिंदी पट्टी का लगभग हर व्यक्ति जानता है। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरू से ही उन्होंने अपने अभिनय का जलवा दिखाया। अब वह बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। वह रोमांस से लेकर ड्रामा तक, सभी तरह की फिल्मों में अच्छा अभिनय करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
नयनतारा साउथ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2023 में उन्होंने फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ऐसी अदाकारी कि दर्शक उनके कायल हो गए। उनकी अदाकारी कई दूसरी अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
5 of 6
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा। साउथ में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बना ली है। अपने अभिनय की वजह से फिल्हाल वह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।