{"_id":"63ec9cf61552afa4f40d3079","slug":"sreejita-de-wedding-date-bigg-boss-16-contestant-will-marry-michael-blohm-pape-know-about-destination-and-dat-2023-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sreejita De: बिग बॉस 16 की श्रीजिता डे माइकल संग जर्मनी में रचाएंगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sreejita De: बिग बॉस 16 की श्रीजिता डे माइकल संग जर्मनी में रचाएंगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे
Wed, 15 Feb 2023 11:49 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीजिता और माइकल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीजिता और माइकल
- फोटो : social media
एक जुलाई को करेंगे शादी
श्रीजिता और माइकल दोनों एक जुलाई को जर्मनी में व्हाइट वेडिंग करेंगे। इसके बाद अक्तूबर और नवंबर 2023 में दोनों भारतीय रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी रचाएंगे। श्रीजिता ने बताया कि उनकी शादी फ्यूजन शादी नहीं होगी। दोनों पहले पूरे विधि विधान से जर्मनी में व्हाइट वेडिंग करेंगे। इसके बाद भारत में बंगाली रीति रिवाज से शादी होगी। श्रीजिता ने बताया कि दूसरी शादी के डेस्टिनेशन को लेकर अभी असमंजस है। दोनों शायद गोवा या कोलकाता में इस साल शादी करेंगे
श्रीजिता और माइकल
- फोटो : social media
कोरोना महामारी के वजह से टाली शादी
श्रीजिता और माइकल ने कोविड महामारी की वजह से अपनी शादी टाल दी थी। दोनों ने कोरोनाकाल के बाद शादी करने का फैसला किया था। श्रीजिता ने बताया कि दोनों ने साल 2021 में शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी। श्रीजिता ने बताया कि वह पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहती थीं, जिसमें माइकल और उनका परिवार शामिल हो, लेकिन कोविड की वजह से यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीजिता और माइकल
- फोटो : social media
तीन साल से कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि श्रीजिता और माइकल तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक कैफे में हुई थी। जर्मनी के रहने वाले माइकल फिलहाल भारत में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shanthi Priya: सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी
विज्ञापन
श्रीजिता और माइकल
- फोटो : social media
एफिल टॉवर के सामने किया प्रपोज
माइकल ब्लोहम-पपे ने पिछले साल जनवरी में एफिल टॉवर के सामने रोमांटिक अंदाज में घुटने के बल बैठकर श्रीजिता को प्रपोज किया था।