अमिताभ बच्चन का टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 (Kaun Banega Crorepati 11) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो न सिर्फ सवालों और कंटेस्टेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहता है बल्कि साथ ही साथ अमिताभ की कंटेस्टेंट्स के साथ दिलचस्प बातों के लिए भी। ऐसे में शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्चन साहब एक कंटेस्टेंट के साथ शो पर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
KBC 11: अमिताभ की इस शर्त पर कंटेस्टेंट ने सबके सामने पत्नी को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे सरहौल हरियाणा के रंजीत कुमार। जो पेशे से एक इलेक्ट्रिशयन हैं, और इस वजह से उन्हें अपनी पत्नी से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में अमिताभ ने उनकी जिंदगी के बारे में खूब बातें की। ऐसे में अमिताभ से रंजीत ने उनकी फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग कहने को कहा तो बच्चन साहब ने भी उनके सामने एक शर्त रख दी।
बता दें कि रंजीत से अमिताभ बच्चन कहते हैं कि हम डायलॉग बोलेंगे लेकिन आपको भी अपनी बीवी को कुछ कहना होगा। इस पर रंजीत कुमार अपनी पत्नी को आई लव यू कहते हैं तो अमिताभ भी अपना सुपरहिट डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह' बोलते हैं। इसके बाद सभी दर्शक ताली बजाने लगते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
वहीं रंजीत बताते हैं कि पेशे से इलेक्ट्रिशयन हैं, जिसके चलते अपनी पत्नी से दूर रहना पड़ता है। इसके आगे रंजीत कहते हैं काम की वजह से उन्हें दूर रहना पड़ता है और सिर्फ होली-दीवाली पर ही वे पत्नी से मिल पाते हैं। ऐसे में अमिताभ कहते हैं कि केबीसी की वजह से उनकी पत्नी तीन दिन से साथ है। वहीं अमिताभ उन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि यहां से ढेर सारी धनराशि जीतें और ऐसा काम करें कि पत्नी और परिवार साथ में रहे।
पढ़ें: 1200 बच्चों की मसीहा सिंधु ताई से मिलिए, श्मशान में गुजारी रातें, KBC में अमिताभ ने छुए पैर