बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी फिटनेस और जीवन जीने के अंदाज से लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। बीते लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे बिग बी दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका यह सफर अब भी जारी है। अभिनेता इन दिनों टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। हालांकि, बीते दिनों कोरोना महामारी की चपेट में आने की वजह से अभिनेता अपने इस शो में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।
KBC 14: कोरोना को मात देकर केबीसी के मंच लौटे अमिताभ बच्चन, सामने आया शो का प्रोमो वीडियो
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी फिटनेस और जीवन जीने के अंदाज से लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। बीते लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे बिग बी दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कोरोना की चपेट में आए अमिताभ बच्चन अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। साथ ही वह अब अपने इस शो पर भी वापसी कर चुके हैं। इस बारे में खुद एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी। बिग बी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर केबीसी 14 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। बता दें कि अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद इस शो की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था, लेकिन अब सबसे चहेते कलाकार कोरोना को मात देकर एक बार फिर उनके बीच आ गए हैं।
सामने आए इस प्रोमो वीडियो में अभिनेता अपने अनोखे अंदाज में स्टेज पर कमबैक करते दिखाई दिए। वहीं, वहां मौजूद लोगों ने भी बड़ी गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, बैक एंड स्वींगिंग। गौरतलब है कि एक रूटीन टेस्ट के दौरान अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद केबीसी सीजन 14 की शूटिंग को रोक दिया गया था। हालांकि, अब दो हफ्तों बाद अभिनेता फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें कि वह दूसरी बार जब अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आए हो। इससे पहले भी कोरोना ने अभिनेता को अपनी चपेट में लिया था। हालांकि, दोनों ही बार अपने मजबूत इरादों से बिग बी ने इस गंभीर वायरस को मात दे दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वह साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म गुड बाय में भी दिखाई देने वाले हैं।