फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: रूपाली गांगुली के कारण कलाकारों ने छोड़ा 'अनुपमा' शो? अफवाहों पर रुशद राणा ने लगाया विराम, बताया सच

Thu, 17 Oct 2024 02:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Oct 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa fame Rushad rana reacts on Rupali being the reason behind actors quitting the show
रूपाली गांगुली, रुशद राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranarushad

राजन शाही के शो में 'अनुपमा' का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली अपने किरदार से दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों कई कलाकारों ने शो को छोड़ा, जिसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने रूपाली गांगुली को जिम्मेदार ठहराया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, अनुपमा शो का हिस्सा रहे रुशद राणा ने खुलासा किया कि क्या सच में रूपाली गांगुली सितारों के बाहर निकलने का कारण हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Anupamaa fame Rushad rana reacts on Rupali being the reason behind actors quitting the show
रुशद राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @ranarushad
विवादों में घिरा है शो अनुपमा
पिछले कुछ समय से अनुपमा विवादों शो विवादों में घिरा हुआ है, जब से शो के कलाकारों ने शो से बाहर निकलना शुरू किया है। कुछ कलाकारों ने ने 15 साल के लीप के बाद शो छोड़ने का रास्ता चुना। वही, कुछ ने इससे पहले छोड़ दिया। कई अटकलें लगाई जा रही थी कि रूपाली गांगुली की वजह से कलाकारों ने शो छोड़ा है। मदालसा शर्मा को अपने एक इंटरव्यू में गांगुली को 'टू फेस्ड' कहने के लिए ट्रोल भी किया गया था। इस बीच, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान रूपाली के सह-कलाकार रुशद राणा ने इस पर प्रतिक्रिया दी ।
Anupamaa fame Rushad rana reacts on Rupali being the reason behind actors quitting the show
रुशद राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @ranarushad

क्या रूपाली गांगुली हैं शो छोड़ने की असली वजह?
रुशद से पूछा गया की रूपाली गांगुली सितारों के बाहर निकलने का कारण हैं या नहीं। इसके जवाब में रुशद ने कहा, "मैं नहीं जानता यार, मुझे लगता है कि सबके लिए यह अपना है। देखो, जहां तक मेरा सवाल है, रूपाली एक अच्छी अभिनेत्री रही हैं, वो अपने काम मे जान डालती है। मुझे नहीं लगता है कि वह इस हद तक गिर जाएंगी । लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मदालसा के साथ क्या हुआ है या किसी और के साथ क्या हुआ है, मुझे नहीं पता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa fame Rushad rana reacts on Rupali being the reason behind actors quitting the show
रुशद राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @ranarushad
रुशद राणा ने किया बताई शो छोड़ने की वजह
जब कभी शो का हिस्सा रहे, रुशद राणा से सिद्धार्थ कानन ने इसके बारे में पूछा, तो अभिनेता ने इस पर खुलकर खुलासा किया । रुशद ने कहा , राजन शाही और रूपाली, दोनों के साथ मेरा काफी अच्छा रिश्ता रहा है। उनसे शो छोड़ने के पीछे के कारणों के बारे में पूछा गया, तो रुशद ने खुलासा किया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा था और शो में उनका किरदार खत्म हो गया था। उन्होंने राजन शाही के साथ फिर से काम करने की उत्सुकता जताई।
 

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड, डिजिटल राइट्स बेंच कर कमाए 900 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed