फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Trivedi: रावण के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे अरविंद त्रिवेदी, इस वजह से रामानंद सागर ने दिया मौका

Thu, 06 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Arvind Trivedi Death Anniversary Know untold facts about Ravan of Ramanand Sagar Ramayan
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी लोगों के मन में बसी हुई है। 80 के दशक के इस टीवी शो ने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की। इस सीरियल के किरदारों को निभाने वाला हर कलाकार ने खूब वाहवाही बटोरी। इन्ही में से एक कलाकार अरविंद त्रिवेदी भी थे। सीरियल में उन्होंने रावण का किरदार निभाया था। आइए उनके बारे में इस सीरियल से जुड़ी अहम बात बताते हैं

Arvind Trivedi Death Anniversary Know untold facts about Ravan of Ramanand Sagar Ramayan
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

अरविंद इंदौर के रहने वाले थे। टीवी से पहले वह गुजराती फिल्मों में ज्यादा सक्रिय थे। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली की रामानंद सागर अपने नए सीरियल रामायण के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। वे सबकुछ छोड़कर मुंबई पहुंच गए और ऑडिशन दे डाला। बता दें कि अरविंद ने केवल रावण ही नहीं बल्कि केवट के किरदार के लिए भी ऑडिशन दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रावण के रोल के लिए पहली पसंद अरविंद नहीं बल्कि अमरीश पुरी थे। हालांकि ऑडिशन के बाद रामानंद सागर की राय बदल गई और उन्हें यह रोल अरविंद को दे दिया।

Arvind Trivedi Death Anniversary Know untold facts about Ravan of Ramanand Sagar Ramayan
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस रोल को निभाने के लिए अभिनेता को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। बताया जाता है कि रावण बनने के लिए अरविंद को पांच घंटे लगते थे। भारी ज्वेलरी और मुकुट की वजह से भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद उन्होंने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया। अरविंद को भले ही रावण के रूप में देश भर में पहचान मिली लेकिन वह एक राम भक्त और शिव भक्त थे। शूटिंग के दौरान वह व्रत भी रखते थे। सेट पर अपना सारा काम निपटाकर रात में ही वह अपना व्रत तोड़ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Trivedi Death Anniversary Know untold facts about Ravan of Ramanand Sagar Ramayan
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान जब रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ तब अरविंद आज की पीढ़ी के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। इसके बाद लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए। पिछले साल यानी 2021 में 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed