{"_id":"59fad4de4f1c1bee688b8ab3","slug":"bigg-boss-11-vikas-gupta-again-escape-from-house-ready-to-give-2-crore-rs-penalty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 11: विकास गुप्ता ने फिर उठाया आपत्तिजनक कदम, 2 करोड़ पेनल्टी देने को राजी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 11: विकास गुप्ता ने फिर उठाया आपत्तिजनक कदम, 2 करोड़ पेनल्टी देने को राजी
Thu, 02 Nov 2017 02:01 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की लड़ाई ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। दोनों जमकर बहसबाजी करने में लगे हुए हैं। भले ही दर्शक इस झगड़े को देखकर एंटरटेन हो रहे हों लेकिन विकास गुप्ता अब ये ड्रामा नहीं झेलना चाहते हैं और इसी के चलते उन्होंने एक बार फिर घर से बाहर भागने की कोशिश की। सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि वो ये शो बीच में ही छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी भी देने को तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विकास ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।
दरअसल इस हफ्ते घर में हुए लग्जरी बजट टास्क में विकास और शिल्पा शिंदे की टीम में मुकाबला था। वहीं टास्क में विकास गुप्ता की टीम ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि बिग बॉस ने विकास को इस टास्क को जीतने के बदले कैप्टनेसी का मौका दोबारा पाने की शर्त रखी थी। हालांकि घरवालों ने कैप्टेनसी के लिए बेनाफशाह का नाम चुन लिया। यह बात विकास को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो सबसे लड़ने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं घरवालों ने टास्क में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में विकास का नाम ले लिया तो वो और बिफर गए।
3 of 4
इसके बाद ही विकास ने घर से भागने का फैसला कर लिया। इससे पहले भी शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई के बाद उन्होंने घर से भागने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर का एक दरवाजा खुला देख विकास ने भागने की कोशिश की। हालांकि ऐसा करते हुए बिग बॉस ने उन्हें रोक लिया और कंफेशन रूम में बुलाकर डांट लगाई। वहीं विकास बिग बॉस की कोई बात मानने को तैयार नहीं थे।
उन्होंने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते हैं। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट को बीच में तोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी भी चुकाने को राजी हैं। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने को कहा। विकास ने क्या फैसला लिया यह तो आने वाले एपिसोड में पता चल ही जाएगा लेकिन ड्रामा तो खूब हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।