बिग बॉस 12 के वीकेंड का वॉर में अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों या टीवी शोज के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस हफ्ते शाहरुख खान बउआ सिंह बनकर आए हैं। पहले तो वो घरवालों से बात करते हैं फिर मजेदार टास्क के जरिए दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। बता दें कि शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। फिल्म में उन्होंने बउआ सिंह का किरदार निभाया है।
बिग बॉस 12: इस वजह से हुआ था सलमान का ब्रेकअप, बोले- 'मेरी जिंदगी में जब ये आई तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में सलमान पहले शाहरुख के सामने टास्क रखते हैं। टास्क में उन्हें एक सामान दिया जाता है जिसे बिना देखे उन्हें उसे बेचना था। सलमान एक जेट स्प्रे लेकर आते हैं, शाहरुख को अनुमान लगाना था कि इसका इस्तेमाल कब करते हैं। शाहरुख कहते हैं कि 'इसका पानी तो हम पी सकते हैं।' बाद में सलमान खान बताते हैं कि ये तो जेट स्प्रे है।
वहीं शाहरुख नकली दांत लेकर आते हैं। सलमान बिना देखे अंदाजा लगाते हैं कि 'इसे तो मैं बचपन से यूज कर रहा हूं। जब ये मेरी जिंदगी में आई तो अचानक से मैं खुश रहने लगा। एक-दो बार तो इसे मैंने दूसरे के साथ शेयर भी किया। मेरा तो ब्रेकअप भी इस वजह से हुआ था। गर्लफ्रेंड और इसकी जगह अगर मुझे किसी को चुनना हो तो मैं इसे चुनूंगा।'
.@BeingSalmanKhan ke paas hai @iamsrk ke liye ek anokha game jisme woh khud bhi karenge participate! Dekhiye dhamaal aaj 9 baje. #BB12 #BiggBoss12 #ZeroOnBB12 pic.twitter.com/a4jbXj6v0N
शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो की प्रमोशन करने शो में पहुंचे। जब इस बात की खबर सलमान खान ने घरवालों को दी तो वह खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान ने घर में एंट्री करने से पहले शो में कॉलर ऑफ वीक बनकर बात की थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह शाहरुख खान हैं। जब पता चला तो सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
शाहरुख खान के शो में आने की खबर से सबसे ज्यादा सोमी खान और दीपक ठाकुर खुश हैं। ऐसे में सलमान ने सोमी की खुशी पर कहा कि पहले हम और अब शाहरुख तो इस पर सोमी बोलीं- 'वो ज्याद सेक्सी है।' बता दें कि फिल्म जीरो में सलमान खान गाने इश्कबाजी में शाहरुख संग जुगलबंदी करते दिख रहे हैं। ऐसे में आज रात का शो बेहद खास होने वाला है।