फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ को अब असीम ने दिखाई आंखें, ये कदम पहले उठाकर पछता चुकी हैं शहनाज-आरती

Tue, 12 Nov 2019 04:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 12 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Ugly Fight Between Siddharth Shukla and Asim Riaz in Salman Khan Show
सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज - फोटो : Social Media

बिग बॉस का सीजन 13 हर दिन कुछ नए आयाम बदल रहा है। इस खेल का कोई भरोसा नहीं कब कौन दोस्त बन जाए और कब कौन दुश्मन। इस समय शो में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला का बॉन्ड काफी मजबूत माना जा रहा है। दोनों की दोस्ती को लोग पसंद भी कर रहे हैं। शो की शुरुआत से दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन पहली बार दोनों झगड़ा करते दिखाई देंगे। वहीं शहनाज-आरती पहले ही सिद्धार्थ से दूर होकर पछता चुकी हैं।

Bigg Boss 13 Ugly Fight Between Siddharth Shukla and Asim Riaz in Salman Khan Show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और असीम एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल असीम किसी बात को लेकर आरती पर गुस्सा कर रहे थे, जिसके बाद सिद्धार्थ उन्हें समझाने लगे कि बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने आरती से इस तरह से बात ना करें।

Bigg Boss 13 Ugly Fight Between Siddharth Shukla and Asim Riaz in Salman Khan Show
Asim Riaz - फोटो : twitter

असीम ने एक ना सुनी और उल्टा सिद्धार्थ पर ही बरस पड़े। दोनों के बीच हो रही इस गरमा-गरमी को देखते हुए शेफाली जरीवाला ने भी असीम को समझाने की कोशिश की। शेफाली ने भी कहा कि वो ऐसे चिल्लाकर बात ना करें। लेकिन असीम उनके ऊपर भी चिल्लाने लगे, जिसके बाद असीम ने सिद्धार्थ के सामने शहनाज को लेकर भी तंज कसा। देखना होगा कि इस झगड़े के बाद भी दोनों की दोस्ती बनी रहती है या दोनों के रिश्ते में दरार आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Ugly Fight Between Siddharth Shukla and Asim Riaz in Salman Khan Show
Vishal Aditya Singh - फोटो : social media

शो को रोचक बनाने के लिए इस बार फिर ऐसा कुछ होने वाला है जिसे देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। विशाल के पहुंचते ही आरती सिंह के साथ लिंकअप की चर्चा चल पड़ी। पहले तो शहनाज गिल आरती से पूछती हैं कि क्या ये वही विशाल है जिस पर उनका क्रश है। शहनाज की ये बात सुनकर आरती कहती हैं कि वो चुप हो जाएं वरना थप्पड़ मार देंगी। हालांकि इसी दौरान आरती मानती हैं कि हां ये वही विशाल है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Ugly Fight Between Siddharth Shukla and Asim Riaz in Salman Khan Show
आरती सिंह - फोटो : Social Media

शहनाज के बाद विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ भी कहते हैं कि उन्होंने भी नोटिस किया कि विशाल चोरी छिपे आरती को देख रहे थे। आरती की टीम के बाकी सदस्य शेफाली, हिमांशी और आसिम उनसे कहते हैं कि वो विशाल को अप्रोच करें जिससे उनकी टीम भी मजबूत हो जाएगी। इन सबके बीच प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि शो में अब आरती और विशाल की शादी होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed