फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर में आते ही रोहित शेट्टी ने कही ऐसी बात, आसिम के सामने ही रो पड़े सिद्धार्थ

Sat, 28 Dec 2019 05:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Dec 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla in front of Rohit Shetty Asim Riaz
Siddharth Shukla and Rohit Shetty - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की दोस्ती अब टूट चुकी है। शो की शुरुआत में दोनों की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिली लेकिन अब दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। यहां तक कि दोनों का घर में कई बार झगड़ा भी हुआ। अब घरवालों को तीन महीने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का ऐसा रूप देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद घरवालों को बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla in front of Rohit Shetty Asim Riaz
Asim, Siddharth and Rohit - फोटो : twitter

'वीकेंड का वार' में महज चंद घंटे बचे है। 'वीकेंड का वार' से पहले बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी को अचानक घर में देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित आसिम और सिद्धार्थ से बात करते हैं। इसी दौरान रोहित कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे सिद्धार्थ उनके सामने रोने लगते हैं। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla in front of Rohit Shetty Asim Riaz
Asim Riaz - फोटो : twitter

वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित आते ही सिद्धार्थ शुक्ला के सिर पर हाथ रखते हैं और कहते हैं- 'क्यों इतना गुस्सा यार?' इसके बाद सिद्धार्थ और आसिम से एक साथ बात करते हुए रोहित नजर आ रहे हैं। रोहित कहते हैं- 'मैं इतना तो जानता हूं कि तुम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हो। कहीं न कहीं आप दोनों ने वो दायरा तोड़ दिया है। आपकी दोस्ती इतनी अच्छी थी कि दायरा टूट गया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla in front of Rohit Shetty Asim Riaz
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

आसिम कुछ कहते हैं। इसके बाद रोहित कहते हैं- 'बेटा सुन, उसकी आंख में आंसू हैं।' दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला को दिखाते हैैं। सिद्धार्थ आसिम और रोहित के सामने रो रहे होते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रोहित शेट्टी सिद्धार्थ और आसिम के दोस्ती फिर से करवाने घर आए हैं। अब ये दोस्ती दोबारा होती है या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla in front of Rohit Shetty Asim Riaz
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आसिम और सिद्धार्थ एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज कह रही हैैं कि 'अब आसिम टॉयलेट साफ करेगा।' आसिम गुस्से में कहते हैं- 'जिसने तुझे बोला है न, मुझे फर्क नहीं पड़ता।' सिद्धार्थ आसिम से कहते हैं- 'मैं जो बोलता हूं वो मुंह पर बोलता हूं।' वीडियो में आगे दिखाया गया है कि आसिम और सिद्धार्थ का झगड़ा हो रहा है तो वहीं शहनाज कर रही हैं-'मेरी और आसिम की बात हो रही थी तो वो सिद्धार्थ शुक्ला पर क्यों गया? वो मेरा दोस्त है।' 

बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed