सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की एक बार फिर हुई एंट्री, क्या अब बदल जाएँगे घर के समीकरण ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Todays Update Vikas Gupta Enters In House Arshi Khan Shocking Reaction
विकास गुप्ता - फोटो : Twitter

बिग बॉस 14 शुरुआत में जितना बोरिंग और स्लो था इन दिनों हर रोज कहीं ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। शो में जब से पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है तभी से इसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। शो में अब आए दिन नए- नए ट्विस्ट्स भी देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों शो से विकास गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिसकी वजह से उनका अर्शी खान संग अग्रेसिव बर्ताव। लेकिन अब विकास ने एक बार फिर से घर में धांसू एंट्री मारी है।

Trending Videos
Bigg Boss 14 Todays Update Vikas Gupta Enters In House Arshi Khan Shocking Reaction
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial

दरअसल बीते दिनों शो के एक एपिसोड में अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच काफी कहासुनी हुई थी। दरअसल विकास और अर्शी की कहासुनी इतनी बढ़ी कि विकास ने गुस्से में स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। विकास के इस अग्रेशन को देखते हुए बिग बॉस ने विकास को रातों रात घर से बाहर निकाल दिया था। लेकिन अब विकास ने एक बार फिर से घर में एंट्री ले ली है। ये देख अर्शी के होश उड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Todays Update Vikas Gupta Enters In House Arshi Khan Shocking Reaction
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54

वहीं शो के आज के एपिसोड में विकास गुप्ता की एंट्री हो गई है। घर में एंट्री लेते ही विकास कहते हैं कि उनका एक डर था जो अब खत्म हो गया है। वह इस दौरान गुनगुनाते हैं- अब... जो उखाड़ना है, उखाड़ लो। विकास की एंट्री के बाद जहां एक तरफ सभी घरवाले खुशी से उनका स्वागत कर रहे थे तो वहीं अर्शी खान के होश उड़े हुए नजर आए। घर में आते ही विकास गुप्ता ने अपना मास्टरमाइंड रूप दिखा दिया है।

Bigg Boss 14 Todays Update Vikas Gupta Enters In House Arshi Khan Shocking Reaction
निक्की तंबोली, अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा इस एपिसोड में निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के बीच लव ट्रायंगल भी देखने को मिला। इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। जिसमें विकास ने एड़ी चोटा का जोर लगा दिया कैप्टेंसी टास्क जीतने में। कैप्टेंसी टास्क का संचालन एजाज खान ने किया। इस दौरान एजाज की जैस्मिन भसीन, राहुल वैद्य के साथ थोड़ी बहस बी हो गई। वहीं विकास गुप्ता इस दौरान राहुल वैद्य के बर्ताव से थोड़े परेशान नजर आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Todays Update Vikas Gupta Enters In House Arshi Khan Shocking Reaction
अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv

इस टास्क में विकास के कैप्टेन बनने के बीच अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य आ गए। इसके बाद अभिनव शुक्ल गेम के दौरान अली गोनी का बैग पूल में फेंककर उन्हें टास्क से बाहर कर देते हैं। जिससे अली भी काफी नाराज हो जाते हैं। बहरहाल अब अगले एपिसोड में देखना होगा कि क्या अली का गुस्सा क्या अभिनव और रुबीना संग उनकी दोस्ती को तोड़ देगा या इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पढ़ें: मंगेतर संग शादी के बंधन में बंधे युजवेंद्र चहल, जानिए कौन हैं पत्नी धनश्री वर्मा

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed