सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजगर को गले में डालना पड़ा महंगा, शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा, मरते-मरते बचीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Jun 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Digangana Suryavanshi python choked while doing upcoming film shooting
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'वीर की अरदास...वीरा' (Ek Veer Ki Ardaas...Veera) सीरियल में वीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी (Digangana Suryavanshi) को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में उन्हें लाइमलाइट में ला दिया था। इसके बाद 'बिग बॉस सीजन 9' में भी वह काफी सुर्खियों में रहीं। टीवी सीरियल्स के अलावा दिगांगना फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी एक और फिल्म 'हिप्पी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के सेट पर से दिगांगना से जुड़ी बड़ी खबर आई हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के सेट पर दिगांगना को अजगर ने काट लिया था।

Trending Videos
Bigg Boss ex contestant Digangana Suryavanshi python choked while doing upcoming film shooting
Digangana Suryavanshi - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिगांगना अजगर के साथ शॉट दे रही थीं। जब उनके साथ यह हादसा हुआ। सेट से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दिगांगना गले में अजगर डाले हुए हैं। उनके साथ एक और शख्स नजर आ रहा है। खबरों की मानें दिगांगना ने जैसे ही गले में अजगर डाला तो थोड़ी देर बाद अजगर ने काटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Digangana Suryavanshi python choked while doing upcoming film shooting
Digangana Suryavanshi - फोटो : Instagram

अजगर को काटता देख दिगांगना ने बहादुरी से अजगर को पकड़ा और उसे अपने से दूर किया। कहा जा रहा है कि अजगर ने दिगांगना को काटा तो नहीं लेकिन इस घटना से एक्ट्रेस हैरान रह गईं। अजगर के साथ पोज देती हुई दिगांगना की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Bigg Boss ex contestant Digangana Suryavanshi python choked while doing upcoming film shooting
Digangana Suryavanshi - फोटो : twitter

दिगांगना की फिल्म 'हिप्पी' 7 जून को रिलीज हो रही है। इससे पहले दिगांगना तीन फिल्में कर चुकी हैं। यह फिल्में 'फ्राइडे', 'जलेबी' और 'रंगीला राजा' है। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो दिगांगना 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'कृष्णा अर्जुन', 'साथ निभाना साथिया', 'बालिका वधू', 'कुबूल है' भी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Digangana Suryavanshi python choked while doing upcoming film shooting
Digangana Suryavanshi - फोटो : twitter

इसके साथ ही रिलयिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में दिगांगना के अलावा बतौर कंटेस्टेंट प्रिंस नरुला, मंदना करीमी, किश्वर मर्चेंट, नोरा फतेही, युविका चौधरी भी थीं। इस सीजन को प्रिंस नरुला ने जीता था। आपको बता दें, इस शो से ही प्रिंस और युविका की लव स्टोरी शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी की।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed