अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का शानदार आगाज हुआ। हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को बिग बी का वही अंदाज देखने को मिला जिसके वह इतने साल से कायल हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह 11वां सीजन है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि इस बार शो के नियमों में क्या क्या बदलाव हुए। इस बार शो में इनाम की राशि तो वही रही लेकिन एक लाइफ लाइन में परिवर्तन किया गया है। जानिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में कंटेस्टेंट को कौन सी लाइफलाइन मिलेगी, और क्या हटाया गया।
KBC 11: बदल गई लाइफलाइन, क्या-क्या हुए बदलाव? फंस गए कहीं तो बदल जाएगा पूरा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन अ फ्रेंड: इस बार इस लाइफ लाइन को हटा दिया गया है। इसकी जगह 'फिल्प द क्वेश्चन' लाइफलाइन रखी गई है। इसका मतलब है कि इस लाइफलाइन को चुनने के बाद सवाल बदल जाएगा।
ऑडियंस पोल: इस लाइलाइन में दर्शक कंटेस्टेंट द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें:- KBC 11: अमिताभ ने पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट से पूछे ये 10 सवाल, आपको कितने आते हैं?
फिफ्टी-फिफ्टी: यह लाइफलाइफ पुरानी है। इसका इस्तेमाल करने पर आपको 4 की जगह 2 ऑप्शन मिलेंगे। यानी दो ऑप्शन हट जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- केबीसी 11 का हुआ आगाज, नौ सवालों का सही जवाब देकर भी पहले कंटेस्टेंट ने जीते सिर्फ दस हजार रुपये
आस्क द एक्सपर्ट: इस लाइफलाइन के जरिए कंटेस्टेंट शो में मौजूद एक्सपर्ट से सवाल करेगा। यह एक्सपर्ट कंटेस्टेंट के सवाल का जवाब देगा। खास बात है कि यह एक्सपर्ट अलग-अलग होंगे। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' से पिछले 19 सालों से जुड़े हैं और 10वीं बार केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में बिग बी ने कंटेस्टेंट से 10 सवाल पूछे।