{"_id":"5f413b0a4c1fd504134de372","slug":"ek-tha-tiger-actor-gavie-chahal-eliminated-from-salman-khan-show-bigg-boss-season-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले ही इस प्रतियोगी की हुई छुट्टी, सलमान के साथ कर चुका है काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले ही इस प्रतियोगी की हुई छुट्टी, सलमान के साथ कर चुका है काम
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गवी चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें भी सीजन में प्रतियोगी बनकर कौन आने वाले हैं, अभी इसका तो खुलासा सीधे तौर पर नहीं हो सका है। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही बाहर कौन चला गया है, इसके बारे में जरूर खबर है। अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट टाइगर सीरीज की दोनों फिल्मों 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए अभिनेता गवी चहल (Gavie Chahal) ने 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले ही अलविदा कह दिया है।
2 of 5
गवी चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गवी को इस रियलिटी शो के ताजा सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में चुना गया था। लेकिन, गवी ने कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से शो शुरू होने से पहले ही इससे अपनी छुट्टी करा ली है। गवी ने कुछ समय पहले ही इस शो के निर्माताओं के साथ लिखित तौर पर पूरा कॉन्ट्रैक्ट कर लिया था। लेकिन, उन्हें अचानक से यह शो मजबूरी में छोड़ना पड़ा है।
3 of 5
गवी चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
गवी ने हाल ही में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया है। इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। यह आराम उन्हें लगभग तीन हफ्ते तक करना है इसलिए गवी ने फिलहाल इस शो से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसा नहीं है कि अब वह इस शो में वापसी नहीं कर पाएंगे। हो सकता है कि वह इस चलते शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए दाखिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म टाइगर जिंदा है का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गवी को सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में तो देखा ही गया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी के कुछ धारावाहिकों जैसे; मोहे रंग दे, महाराजा रणजीत सिंह, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, राधाकृष्ण आदि में भी काम किया है। 'बिग बॉस' के इस ताजा सीजन में कौन से प्रतियोगी उनके घर में दाखिल होने वाले हैं? इसके बारे में निर्माताओं की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, सूत्र बताते हैं कि टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, निया शर्मा, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी, नैना सिंह, पवित्रा पुनिया इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। शो के सितंबर के अंतिम सप्ताह से टीवी पर प्रसारित होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।