{"_id":"6a474b11625e22bfe6059532","slug":"friday-ott-release-pritam-and-pedro-to-mollywood-times-will-release-on-3-july-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार रहेगा यह शुक्रवार, ओटीटी पर आ रहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' से 'मॉलीवुड टाइम्स' तक ये फिल्में और सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
धमाकेदार रहेगा यह शुक्रवार, ओटीटी पर आ रहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' से 'मॉलीवुड टाइम्स' तक ये फिल्में और सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:15 AM IST
सार
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर फिर से कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। दर्शक वीकएंड पर इनका आनंद उठा सकते हैं। यहां पेश है पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 7
इस शुक्रवार को ओटीटी पर खास
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार समेत 30 कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' छाई हुई है। इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये होने वाली है। आज सिनेमाघरों में 'अल्फा' सहित कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि आज शुक्रवार को ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
2 of 7
सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar
प्रीतम एंड पेड्रो
'प्रीतम एंड पेड्रो' इस सप्ताह की सबसे चर्चित सीरीज है। इसके जरिए नामी निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है।
3 of 7
मॉलीवुड टाइम्स
- फोटो : एक्स
मॉलीवुड टाइम्स
मलयालम फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी है। इसमें विनीत माधवन (नस्लेन) की कहानी है, जो एक फिल्ममेकर बनना चाहता है। एक मशहूर हॉरर डायरेक्टर बनने का उसका सपना तब टूट जाता है, जब उसे फिल्म इंडस्ट्री की खराब राजनीति का कड़वा सच पता चलता है। यह फिल्म 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुथासी
- फोटो : एक्स
मुथासी
'मुथासी' एक मलयालम हॉरर सीरीज है, जो केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर बसे एक गांव की कहानी पर आधारित है। यह कहानी लीला (अखिला भार्गवन) की है। लीला की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पति (अमित चकलाक्कल) के घर लौटने पर उनके बेटे श्रीकुट्टन (ओरहान हैदर) में बदलाव आने लगते हैं। बाद में लीला को परिवार के एक गहरे राज का पता चलता है। यह 3 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
करक्कम
- फोटो : एक्स
करक्कम
मलयालम हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'करक्कम' दो युवाओं की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि न्यू ईयर की शाम को उनके मजाक के दौरान गलती से आत्माओं का एक समूह आजाद हो जाता है। इसके बाद हालात बेकाबू हो जाते हैं। यह 3 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।