{"_id":"61fd02dc4cba7b50fb680357","slug":"inside-karishma-tanna-mehndi-ceremony-the-bride-to-be-wore-yellow-lehnga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करिशमा तन्ना मेहंदी सेरेमनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं। कपल की शादी के फंक्शन 3 फरवरी से शुरू हो गए हैं। बीते रोज उनकी हल्दी सेरेमनी रखी गई थी जिसकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। अब करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। इन फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों को खुद करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
2 of 4
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा
- फोटो : social media
मेहंदी सेरेमनी के लिए इस अदाकारा ने इन दिनों ट्रेंड में चल रहे यैलो सिंपल लहंगे को चुना था। वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में उनके दूल्हे वरुण भी खूब फब रहे हैं। पोस्ट में शेयर की गई तस्वारों में दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे हैं। पहली तस्वीर में वरुण औऱ करिश्मा एक-दूसरे की आंखों में आंखे डाल कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों चश्मा लगाकर हंस रहे हैं। करिश्मा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,"मेहंदी है।"
करिश्मा अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी सुंदर लग रही हैं। उनके चेहरे की चमक देख कर उनकी खुशी का साफ पता लग रहा है। इन तस्वीरों में उनका वेडिंग ग्लो देखते बन रहा है। करिश्मा और वरुण की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस पोस्ट में केवल करिश्मा की फोटो हैं और इन्हें शेयर करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं,"मेहंदी वाइब्स।"
अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस और दोस्त काफी खुश हैं और इनपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर करिश्मा की पोस्ट पर लिखती हैं,"बहुत सुंदर।" तो वहीं उनके दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इनपर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है। अभिनेत्री आमना शरीफ ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।