फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए टीवी के टॉप कॉमेडियंस की थ्रोबैक तस्वीरें, एक तो बचपन में आमिर खान के साथ भी कर चुकीं हैं काम

Tue, 23 Jun 2020 04:16 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma to krushna abhishek and sumona here television comedians throwback photos
कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी की दुनिया में ऐसे कई नाम हैं जो दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। फिल्मी कलाकारों की थ्रोबैक तस्वीरें तो हम देखते रहते हैं लेकिन टेलीविजन के कलाकारों की ऐसी तस्वीरें कम ही आती हैं। ऐसे में चलिए हम आपको टीवी के मशहूर कॉमेडियंस की पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं।

kapil sharma to krushna abhishek and sumona here television comedians throwback photos
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से कपिल शर्मा के शो से जुड़ी हुई हैं। सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर छोटे छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली। सुमोना पहली बार कपिल शर्मा के साथ 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' में नजर आईं। सुमोना फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' में सरला का किरदार निभा रही हैं।

kapil sharma to krushna abhishek and sumona here television comedians throwback photos
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर ने एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय किया। सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर के रहने वाले हैं। सुनील के टीवी करियर की शुरुआत शो 'लल्ला चला हीरो बनने' से हुई थी। उनको 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' के किरदार गुत्थी से काफी शोहरत मिली। अब वो टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma to krushna abhishek and sumona here television comedians throwback photos
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा की कॉमेडी का पूरा देश दीवाना है। कपिल के शुरुआती दिन काफी मुश्किलों भरे रहे। छोटी सी उम्र में उन्होंने पीसीओ में नौकरी कर पैसे कमाने की शुरुआत की थी। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थियेटर ग्रुप से की। कॉमेडी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' ने कपिल की जिंदगी बदल दी। इस शो के बाद फिर उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
kapil sharma to krushna abhishek and sumona here television comedians throwback photos
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपनी खुद की पहचान बना चुके हैं। कई टीवी शोज के अलावा कृष्णा फिल्म 'बोल बच्चन' और 'एंटरटेनमेंट' में भी नजर आ चुके हैं। कृष्णा इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं, हालांकि शो पर लॉकडाउन का असर पड़ा है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिर से ट्रोल हुए महेश भट्ट, इस ट्वीट पर भड़के फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed