नोएडा स्थित ट्विन टावर को बीते 28 अगस्त को गिराए जाने की चर्चा पूरे देश में थी। इन इमारतों में कई लोगों के फ्लैट थे जिसे कोर्ट के आदेश के बाद जमींदोज कर दिया गया। इन गगनचुंबी इमारतों को गिराए जाने से टीवी एक्टर मनित जौरा को भी काफी नुकसान हुआ है। कुंडली भाग्य फेम मनित ने हाल ही में इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बिल्डर्स के साथ अपने अनुभव भी लोगों को बताए हैं।
2 of 4
मनित जौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली भाग्य अभिनेता मनित जौरा उन सैकड़ों लोगों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते नोएडा ट्विन टावरों के विध्वंस में अपना घर खो दिया था। अभिनेता के पिता के पास सुपरटेक टावरों में दो फ्लैट थे, जिसे उन्होंने 2011 और 2013 में खरीदा था। एक साक्षात्कार में, मनित ने इस बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बिल्डरों के खिलाफ निर्माण से संबंधित मामला चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने एक वकील को आठ साल पहले हायर किया क्योंकि वह अपना पैसा वापस चाहता थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पिता को इस उम्र में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े यह सब देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था।
3 of 4
मनित जौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे साझा किया कि अधिकांश भारतीयों की तरह, एक फ्लैट खरीदना उनके परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण था। उन्होंने बताया, 'मेरे पिता ने एक अच्छे स्थान पर एक अच्छी जगह का सपना देखा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' उन्होंने कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को खरीदारों को दी गई राशि पर ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनित जौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिल्डर ने उन्हें कुछ समय तक ही ब्याज दिया जिसके बाद उन्हें दोबारा केस करना पड़ा। मनित ने कहा, 'दोबारा केस करने के बाद उन्होंने किस्तों में पैसे देने शुरू कर दिए, लेकिन यह राशि काफी छोटी थी जिससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हमने इस प्रॉपर्टी के लिए बड़ी रकम दी थी।' बिल्डिंग गिराए जाने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दिल तोड़ने वाला क्षण था जिसे उन्होंने नहीं देखा और न ही इस बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से कुछ भी पूछा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।