{"_id":"5d5cdd238ebc3e6c9b516fb2","slug":"mahhi-vij-and-jay-bhanushali-blessed-with-a-baby-girl-share-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस माही विज बनीं मां, पहली फोटो में बेटी के पैरों को चूमते दिखे जय भानुशाली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्ट्रेस माही विज बनीं मां, पहली फोटो में बेटी के पैरों को चूमते दिखे जय भानुशाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahhi vij
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज मां बन गई हैं। उन्होंने आज सुबह यानी 21 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया । माही और जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटी की पहली फोटो भी शेयर की। इस फोटो में जय बेटी के पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं ।
2 of 5
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
जय ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं बताया है। माही ने पोस्ट में लिखा- 'टि्वंकल-टि्वंकल लिटिल स्टार। हमने एक मन्नत मांगी थी और अब तुम यहां हो । हमें पैरेंट्स बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया । हमारे बेटी हुई है । भगवान का शुक्रिया कि उन्होंने हमें इतना कुछ दिया । मेरी जिंदगी बदल दी ।'
3 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : instagram
माही के इस पोस्ट पर उनके दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं । माही के दोस्त आशका गोराडिया, इरिधि डोगरा, युक्ति कपूर और निवेदिता बासु ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। बता दें कि माही और जय शादी के 8 साल बाद पैरेंट बने हैं।
जय- माही के गोद लिए बच्चे 5 साल की बेटी खुशी और 3 साल का बेटा राजवीर अपने असली मां-बाप के पास ही रहते हैं । हालांकि जय और माही दोनों बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं । जय-माही ने इन बच्चों को अच्छा भविष्य देने के लिए उन्हें गोद लिया है। माही ने राजवीर और खुशी का भी एक वीडियो शेयर किया है । इसमें दोनों पिंक बैलून लेकर दौड़ रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : twitter
माही ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'भले ही उनका खुद का बच्चा हो जाए लेकिन इन दोनों बच्चों को किसी चीज की कमी नहीं होगी और उन्हें वह सबकुछ मिलेगा जो वह अपने बच्चे के लिए करेंगी।' माही और जय इन दोनों बच्चों के साथ छोटे-बड़े त्योहार सेलिब्रेट करते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।