फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान बातों-बातों में कर बैठे बिग बॉस 12 के विजेता का खुलासा, उसे संभलकर खेलने को कहा

Sun, 16 Dec 2018 03:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 16 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
salman khan reveals bigg boss 12 winner in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 का फिनाले अब बहुत ही नजदीक है। ऐसे में शो का काउंट डाउन शुरू हो गया है। शो में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, सोमी, दीपक , करणवीर और दीपिका ही बचे हैं। खबर है कि आज रात रोहित को शो से बाहर का रास्ता दिया जाएगा। लेकिन इस बीच आपको बता दें कि शो के फिनाले से पहले ही सलमान खान ने शो के विजेता का बातों-बातों में खुलासा कर दिया है...आइए जानते हैं आखिर कौन है शो का विनर...

salman khan reveals bigg boss 12 winner in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

सलमान खान इस वीकेंड का वार घरवालों की जमकर क्लास ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीसंथ को परफोर्मर ऑफ वीक बताया और उन्हें इस बात के लिए काफी तारीफ भी मिली। घर में सलमान ने दीपक और दीपिका को खूब सुनाई। लेकिन इस दौरान उन्होंने उस कंटेस्टेंट की तरफ भी इशारा किया जो इस सीजन का विजेता बन सकता है। जी हां, सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को समझाते हुए उसे संभलकर खेलने की हिदायत दी..


salman khan reveals bigg boss 12 winner in the show
bigg boss - फोटो : bigg boss

दरअसल, बात कर रहे हैं शो में पुलिसकर्मी निर्मल सिंह के साथ बतौर जोड़ीदार एंट्री लेने वाले कॉमनर और वकील रोमिल चौधरी की। जी हां, सलमान खान की नजरों में रोमिल चौधरी इस सीजन के विनर हो सकते हैं क्योंकि वीकेंड का वार में उन्होंने बातों-बातों में रोमिल से कहा कि वह एक बार फिर एक्टिव हो जाए और अपना पहले वाला खेल जारी रखे क्योंकि लोगों को वही खेल पसंद आ रहा है।  


विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan reveals bigg boss 12 winner in the show
bigg boss

देखा जाए तो रोमिल घर में मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट कहलाते हैं और शुरुआत से ट्रॉफी को जीतने का संकल्प लेकर घर में खेल रहे हैं। बता दें कि आज रात शो में शाहरुख खान एक बार फिर नजर आएंगे। वह अपनी फिल्म जीरो की प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म के एक गाने इश्कबाजी पर जमकर डांस किया है।


विज्ञापन
salman khan reveals bigg boss 12 winner in the show
jasleen and megha - फोटो : twitter

आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित, सोमी और करणवीर पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। द खबरी के मुताबिक, रोहित सुंचाती शो से बाहर हो चुके हैं। पिछले वीकेंड का वार डबल एविक्शन हुआ था जिसमें बिग बॉस मराठी की विनर मेघा धाडे और अनूप जलोटा संग गर्लफ्रेंड बनकर आईं जसलीन मथारू को शो से सामान पैक कर घर जाना पड़ा था। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed