'बिग बॉस' का हर सीजन किसी ना किसी वजह से विवादों में आ जाता है। इस बार के सीजन में पिछली बार की तुलना में काफी बदलाव किए गए हैं और इन्हीं बदलावों में से एक बदलाव मेकर्स के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। यह बदलाव है लड़कियों के साथ लड़कों का बेड शेयर करना। 'बिग बॉस' सीजन 13 को शुरू हुए महज पांच दिन ही हुए हैं और अभी से इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी है। बात यहां तक पहुंच गई कि लोग अब इस शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। जानिए लोगों का गुस्सा 'बिग बॉस' पर कैसे निकल रहा है।
आखिर क्यों 'बिग बॉस 13' को बंद कराने पर तुले लोग? सलमान को दे रहे गालियां, ये है असली वजह
चार अक्टूबर को 'बिग बॉस' के खिलाफ लोगों को गुस्सा का फूटा और इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर कई लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस के जरिए लव जेहाद को बढ़वा देने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने लिखा- 'एक समय था जब रामायण,महाभारत चाणक्य,महाराणा प्रताप जैसे सीरियल दिखाए जाते थे,और आज बिग बॉस, रोडीज या सास बहू के झगड़े दिखाकर देश की युवा जनरेशन की मानसिकता को सड़ाया जा रहा है! हमारे देश के कुछ मीडिया वाले घटिया प्रोग्रामों को TRP देने का काम करते हैं!'
बिग बॉस नहीं है ये, अय्याशी का अड्डा बना रहे हैं, ऐसे शो का पूर्ण रूप से विरोध और इसे बंद करना चाहिए।
खैर मैंने आज तक इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है बस ऐसे ही जानकारी मिलती है
ऐसे प्रोगामों को देख कर समाज में गंदगी फैल रही है इस पर तुरंत बैन लगना चाहिए✍🏻#UnsubscribeColoursTV
एक यूजर ने लिखा- 'सलमान जी फिल्मी पर्दे पर देशभक्त का रोल करने वाला, bigg boss में इतना गिर गया। पैसे के लिए ये गलत देख कर आंखें बंद कर ली हैं या आप परोक्ष रूप से पैसों के लालच में लड़कियों से ये सब कराते हुए लवजेहाद को बढ़ा रहे हो? आप भी किसी को बहन मानते हो ना?'
सलमानजी फ़िल्मी पर्दे पर देशभक्त का रोल करने वाला,bigboss में इतना गिर गया की “पैसे” के लिए ये ग़लत देख कर आँखें बंद किए हो या आप परोक्ष रूप से “पैसों” की लालच में लड़कियों से ये सब करते,लवजेहाद को बढ़ा रहे हो?आप भी किसी को बहन मानते हो ना?#जेहादी_बिगबॉस #UnsubscribeColoursTV
दिलचस्प बात है कि 'बिग बॉस 13' में कुछ दिन पहले मेकर्स ने कुछ सीन्स काट भी दिए थे। दरअसल, 'बिग बॉस' में सभी कंटेस्टेंट्स सुबह आठ बजे गाने की आवाज से उठते हैं। शो की शुरुआत में सभी को सोता हुआ दिखाया जाता है। इसके बाद जैसे ही गाना बजता है सभी कंटेस्टेंट उठते हैं और डांस करने लगते हैं। ऐसे में एक अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में यह सीन काट दिए गए थे। शो का टेलीकास्ट किचन एरिए से हुआ था। जहां सभी कंटेस्टेंट डाइनिंग टेबल पर एक साथ ब्रेकफास्ट के लिए बैठे नजर आए।
यह भी पढ़ें- ट्विटर पर ट्रेंड हुआ लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, यूजर बोले- इस रियालिटी शो को बैन करो