टीवी की अभिनेत्री सारा खान के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब उनका नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की राडार में होने की बात कहकर लोगों ने खबरें छाप दीं। हालांकि, एनसीबी ने सारा को जांच पड़ताल या पूछताछ के लिए तलब नहीं किया लेकिन मीडिया और सोशल मीडिया में उनका नाम खूब उछाला गया।
2 of 5
सारा खान
- फोटो : instagram/ssarakhan
सारा के साथ इस मामले में उनके सह कलाकार रहे अंगद हसीजा का भी नाम चल रहा था। सारा कहती हैं कि इस तनाव में एक बार तो उनके दिमाग में खुदकुशी के भी ख्याल आने लगे थे। सारा कहती है कि लोगों ने बिना कुछ जाने, सीधे उन पर इल्जाम लगाना शुरू किया और जली कटी सुनाईं।
3 of 5
सारा खान
- फोटो : instagram/ssarakhan
सारा बताती हैं, 'लोगों ने मुझे ड्रग एडिक्ट (नशे की लती) कहना तक शुरू कर दिया। इस घटना ने मुझे हिला कर रख दिया था। मैं उस समय अपने आप को मार देना चाहती थी। मैं आज जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मैं चाहती हूं कि लोग इसे याद रखें। जिस तरह वह अपनी बहन और बेटियों के लिए इज्जत चाहते हैं, वैसा ही सम्मान दूसरी औरतों को दें।'
4 of 5
सारा खान
- फोटो : instagram/ssarakhan
ड्रग्स का सेवन करने के मामले में एनसीबी के बुलावे ने हिंदी फिल्मों की दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम तो खराब किया ही, टीवी के भी तमाम कलाकार इस पूछताछ की चपेट में आ गए। इसी बीच सारा खान और उनके सह कलाकार अंगद हसीजा भी चपेट में आ गए। सारा कहती हैं, 'अंगद ने ही मुझे बताया कि हमारा नाम मीडिया में चल रहा है। मैं एकदम चौंक गई और मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेरे पास मीडिया से फोन आने लगे लेकिन मैंने अपने लीगल टीम से बात करना और उनसे सलाह लेना जरूरी समझा।'
5 of 5
सारा खान
- फोटो : instagram/ssarakhan
सारा कुछ ही समय पहले कोरोना वायरस को मात देकर अपने काम पर लौटीं और उन्होंने अपने टीवी शो 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' की शूटिंग शुरू की। लेकिन, सारा का नाम मीडिया में इस तरह की खबरों के साथ जुड़ जाने पर उनके हाथ से कई काम छूट गए। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों के चलते उन्हें तीन सोशल मीडिया कैंपेन से हाथ धोना पड़ा। अब उनकी भरपाई कौन कर सकता है? आशा है कि लोग इस तरह की अफवाहों को सुनकर दूसरे लोगों के बारे में गलत धारणा बनाने से पहले थोड़ा विचार जरूर करेंगे।
कमेंट
कमेंट X