फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smart Jodi : मोनालिसा और विक्रांत सिंह बने 'बेस्ट वेडिंग कपल', अभिनेत्री ने कुछ इस तरह किया प्यार का इजहार

Mon, 07 Mar 2022 10:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
smart jodi Monalisa and Vikrant Singh became best wedding couple
मोनालिसा और विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी के रिएलिटी शो की लिस्ट में एक नया शो 'स्मार्ट जोड़ी' आजकल टॉप पर चल रहा है। इस शो में पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ियां अपना हुनर दिखा रही हैं। शो में कई हाईएस्ट पेड कपल भी हैं। इसमें भोजपुरी स्टार मोनालिसा और विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस जोड़ी ने बेस्ट वेडिंग जोड़ी का खिताब अपने नाम किया है। ये खिताब जीतकर दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

smart jodi Monalisa and Vikrant Singh became best wedding couple
मोनालिसा, विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अवॉर्ड जीतने के बाद मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। मोनालिसा और विक्रांत दूल्हा-दुल्हन के लिबास में हैं। मोनालिसा लाल रंग के लहंगे में हैं तो वहीं विक्रांत सफेद रंग की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

smart jodi Monalisa and Vikrant Singh became best wedding couple
मोनालिसा, विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- बेस्ट वेडिंग जोड़ी...मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती...हम इस सीजन की पहली बेस्ट वेडिंग जोड़ी बन गए हैं। इस जोड़ी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
smart jodi Monalisa and Vikrant Singh became best wedding couple
मोनालिसा, विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस में शादी की थी. सभी को दोनों की शादी टीवी पर देखने को मिली थी. शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की. दोनों ही परफेक्ट कपल हैं और पर्सनल और प्रोफेशनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed