फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: सुमोना को छोड़ नई गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते दिखे कपिल शर्मा,प्रोमो देख आ जाएगी हंसी

Thu, 01 Sep 2022 02:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show new promo reveals premiere date comedy king is seen flirting with srishty rode
kapil sharma, srishty rode - फोटो : Social Media

पिछले काफी समय से लोगों के चेहरों पर हंसी लाने वाला कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। साल 2016 में शुरू हुआ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का यह शो कभी भी लोगों को हंसाने में विफल नहीं हुआ है। इस शो की कॉमेडी से लेकर इसका हर किरदार लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। ऐसे में कपिल शर्मा के साथ-साथ  सोनी चैनल भी हर रोज शो के नए-नए प्रोमो साझा कर रहा है। इन सभी प्रोमोज को देख साफ हो गया है कि इसके पुराने सभी सीजन्स की तरह ही 'द कपिल शर्मा शो' का  यह सीजन भी फुल ऑन मस्ती से भरा हुआ होने वाला है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनी टीवी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो साझा किया है, जिसमें कपिल शर्मा का नया परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है।  

The Kapil Sharma Show new promo reveals premiere date comedy king is seen flirting with srishty rode
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो के पिछले सारे सीजन सुपरहिट रहे हैं। और अब नए सीजन के साथ एक बार फिर यह शो टीवी स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों जारी हुए प्रोमो के बाद दर्शक इसके नए सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें मेकर्स ने इसकी प्रीमियर डेट का भी खुलासा कर दिया है। सोनी टीवी ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द कपिल शर्मा शो’का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'शो 10 सितंबर 2022 से हर शनिवार से रविवार, रात को 9.30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। द कपिल शर्मा शो में गाना तो सिर्फ है एक बनाना होगा, असल में कप्पू को गजल के पास है आना होगा!'  

The Kapil Sharma Show new promo reveals premiere date comedy king is seen flirting with srishty rode
सृष्टि रोडे, अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के शो में इस बार नए कॉमेडियन दिखाई देने वाले हैं। इस नए प्रोमो में साफ भी हो गया है कि वह कपिल इस बार नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट वीडियो में कपिल शर्मा अपनी नई गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड़े के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर  ‘एक लड़की भीगी भागी’ गाना गाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कपिल की इस नई गर्लफ्रेंड को देख सुमोना चक्रवर्ती का क्या रिएक्शन आता है। फिलहाल फैंस कपिल शर्मा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और वह लोग काफी उत्साहित भी हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show new promo reveals premiere date comedy king is seen flirting with srishty rode
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

‘द कपिल शर्मा शो’इस समय खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। कपिल शर्मा लगातार शो से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। लेकिन इस बार शो में कई कॉमेडियन्स रिप्लेस हो गए हैं। जी हां, 'द कपिल शर्मा शो' में इस बार कपिल शर्मा नए कॉमेडियन्स के साथ लोगों को हंसाते नजर आएंगे। इस बार शो में कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed