{"_id":"5c768a45bdec225fe96d80ad","slug":"yeh-hai-mohabbatein-actress-anita-hassanandani-on-child-via-surrogacy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेरोगेसी की खबरों पर भड़कीं टीवी की ये 'नागिन', अब बताया अपना पूरा प्रेग्नेंसी प्लान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सेरोगेसी की खबरों पर भड़कीं टीवी की ये 'नागिन', अब बताया अपना पूरा प्रेग्नेंसी प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की 'नागिन' अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) की शादी को 6 साल बीत चुके हैं। अनीता ने रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ शादी की है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि अनीता और रोहित सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस मामले पर अनीता हनसंदानी ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
2 of 4
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू के दौरान अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। अनीता ने कहा - 'इन बातों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। हम लोग बच्चे के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बच्चा साधारण प्रकिया से ही होगा।' अनीता ने आगे कहा - 'मैं इन दिनों दो टीवी सीरियल में बिजी हूं, मैं चाहती हूं कि जब बच्चा हो तो मेरे ऊपर किसी भी तरह के काम का दवाब न हो।'
3 of 4
Anita Hassanandani
- फोटो : file photo
'मैं प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह का दवाब नहीं चाहती। जैसे ही सीरियल में ड्रामा खत्म होगा तो में परिवार के बारे में सोचूंगी। मां बनने का सुख मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल देगा। मैं बच्चे को लेकर काफी खुश हूं। जब भी ऐसा होगा तो मैं अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखूंगी।' कुछ दिन पहले ही फेमस टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anita Hassanandani
- फोटो : file photo
आपको बता दें, अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इस वक्त दो सीरियल में नजर आ रही हैं। यह दोनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) और 'नागिन 3' (Naagin 3) है। इन दोनों सीरियल में अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) अहम किरदार निभा रही हैं। अनीता और रोहित ने लव मैरिज की है। फिलहाल देखना होगा कि अनीता अपने फैंस को कब खुशखबरी देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।