{"_id":"67adcbe2c6d44127d608e910","slug":"top-10-romantic-movies-with-sad-ending-sanam-teri-kasam-sanam-re-shiddat-raanjhanaa-laila-majanu-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Romantic Movies: अधूरे प्यार की कहानी बयां करती हैं ये 10 फिल्में, दो फिल्मों में तो शाहरुख ने बुरी तरह रुलाया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Romantic Movies: अधूरे प्यार की कहानी बयां करती हैं ये 10 फिल्में, दो फिल्मों में तो शाहरुख ने बुरी तरह रुलाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:00 PM IST
सार
Romantic Movies With Sad Ending: वैलेंटाइन वीक के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अंत काफी दुखी करने वाला है। आइए देखते हैं लिस्ट…
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई ऐसी रोमांटिक फिल्में बनी हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिल को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि इनका अंत काफी दुखद हुआ। इन फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी सबकुछ रहा लेकिन अंत में इसके एंड ने सभी की आंखें नम कर दी। आज हम आपको ऐसी ही टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अंत काफी सैड रहा है।
2 of 11
सनम तेरी कसम
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनम तेरी कसम
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इस साल दोबारा रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस से पिछली बार से भी ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस रोमांटिक फिल्म का अंत दुखी कर देने वाला है। फिल्म की हीरोइन ‘सरू’ अंत में कैंसर के चलते मर जाती है, जिसके बाद हीरो ‘इंदर’ अकेला रह जाता है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने इंदर की भूमिका निभाई है, ‘सरू’ के किरदार में पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने निभाया है।
3 of 11
सनम रे
- फोटो : यूट्यूब
सनम रे
इस फिल्म में पुलकित सम्राट यामी गौतम और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक रोमांटिक लव ट्रायएंगल पर आधारित है। इस फिल्म का अंत भी काफी सैड है। यामी गौतम का किरदार ‘श्रुति’ और पुलकित का किरदार ‘आकाश’ अपनी बचपन की प्रेम कहानी को पूरा करने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन अंत में दोनों मिल नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
क्योंकि
- फोटो : यूट्यूब
क्योंकि
सलमान खान और करीना कपूर की इस फिल्म का अंत भी काफी दुखदाई है। सलमान खान ने इस फिल्म में एक मानसिक रोगी का किरदार निभाया है। जिस हॉस्पिटल में सलमान का इलाज होता है, वहां पर करीना कपूर डॉक्टर रहती हैं। पहले दोनों में अच्छी दोस्ती होती है और बाद में प्यार हो जाता है। यह बात करीना के पिता ओम पुरी को अच्छी नहीं लगती और वह सलमान को कोई ट्रीटमेंट देकर विकलांग बना देते हैं। उसी अस्पताल में सलमान का इलाज करने वाले जैकी श्रॉफ ने दुखी होकर सलमान का मुंह तकिए से दबाकर मार देते हैं। अपने पिता की सच्चाई पता चलने के बाद करीना अपना मानसिक संतुलन खो देती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
धड़क
- फोटो : यूट्यूब
धड़क
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ का अंत भी काफी दर्दनाक रहा है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी हीरो अंत में मर जाता है, जो दर्शकों को भावुक कर देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।