{"_id":"676d75694aeb24a8d907f79b","slug":"wamiqa-gabbi-shared-heartbreaking-video-of-animal-cruelty-urges-fans-to-be-vegetarian-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wamiqa Gabbi: पशु क्रूरता पर वामिका गब्बी ने बुलंद की आवाज, दिल तोड़ने वाला वीडियो शेयर कर कहा- दयालु बनें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wamiqa Gabbi: पशु क्रूरता पर वामिका गब्बी ने बुलंद की आवाज, दिल तोड़ने वाला वीडियो शेयर कर कहा- दयालु बनें
Thu, 26 Dec 2024 09:21 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:21 PM IST
सार
Wamiqa Gabbi: अभिनेत्री वामिका गब्बी ने पशु क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर फैंस से शाकाहारी बनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी ने पशु क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। अभिनेत्री ने अपने फैंस से शाकाहारी जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है। वामिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर करते हुए मांस, डेयरी, सौंदर्य प्रसाधन और परिवहन जैसे उद्योगों में जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता की ओर ध्यान आकर्षित किया।
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
साझा किया दिल तोड़ने वाला वीडियो
गुरुवार को अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भेड़ों के काटे जाने का एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया। जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता को देखकर दुखी होकर, वामिका ने लिखा, "जिस दिन आप सच्चाई देखना चाहेंगे, आपको पता चल जाएगा कि आप किस अपराध का हिस्सा बन रहे हैं। यह पूरी तरह से बुराई है। यह दिल तोड़ने वाला है।"
Baby John Box Office Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी बेबी जॉन, वरुण की फिल्म का खेल होगा खत्म?

वामिका ने कहा-दयालु बनें
अभिनेत्री ने आगे कहा, "शाकाहार चुनें, शवों को खाना बंद करें, इन खूबसूरत प्राणियों पर अत्याचार करना बंद करें। स्वच्छ खाएं, आप वही हैं, जो आप खाते हैं। हम इंसान हैं। हमारे पास विकल्प हैं। हम चुनाव कर सकते हैं। दयालुता चुनें।"
Baby John: फिल्म वरुण धवन की, कैमियो में सलमान खान पड़ गए भारी, फैंस बोले भाईजान के लिए ‘बेबी जॉन’ देखी

शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित करती हैं
अभिनेत्री अक्सर क्रूरता-मुक्त आहार लेने के लिए कहती हैं। अभिनेत्री वामिका गब्बी हमेशा अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शाकाहारी बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
अभिनेत्री अक्सर क्रूरता-मुक्त आहार लेने के लिए कहती हैं। अभिनेत्री वामिका गब्बी हमेशा अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शाकाहारी बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
वामिका गब्बी का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री को बेबी जॉन में अधीरा वर्मन आईपीएस के रूप में देखा गया। क्रिसमस पर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ रुपये कमाए। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह अगली बार दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में दिखाई देंगी।